मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
SBI, HDFC और ICICI देश के सबसे जरूरी बैंक, RBI ने फिर लगाई मुहर!​ | पिता और 11 साल के बेटे का कमाल! दो पहियों पर Mini Cooper चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर कर दिया बड़ा दान​ | गंगा घाट सा रोशन हो आपका घर…देव दीपावली की शुभकामनाएं इन कोट्स के जरिए दें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

पिता और 11 साल के बेटे का कमाल! दो पहियों पर Mini Cooper चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर कर दिया बड़ा दान​

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो अपने शौक पूरा करने के लिए बड़ा खतरा भी मोल ले लेते हैं, लेकिन शौक पूरा करने ही मानते हैं. वहीं कुछ लोगों के लिए शौक सिर्फ एक काम नहीं होता है, बल्कि अपनी काबिलियत दिखाने का भी जरिया होता है. ब्रिटेन के एक स्टंट ड्राइवर […]

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो अपने शौक पूरा करने के लिए बड़ा खतरा भी मोल ले लेते हैं, लेकिन शौक पूरा करने ही मानते हैं. वहीं कुछ लोगों के लिए शौक सिर्फ एक काम नहीं होता है, बल्कि अपनी काबिलियत दिखाने का भी जरिया होता है. ब्रिटेन के एक स्टंट ड्राइवर ड्राइवर एलिस्टेयर मोफैट और उनके 11 साल के बेटे विलियम ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. पिताबेटे की जोड़ी ने मिलकर ऐसा कमाल किया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे 2026 के मौके पर तीन नए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. खास बात यह है कि इन रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्होंने कार पार्किंग से लेकर ड्रिफ्ट कार्ट तक में अपना हुनर दिखाया. रिकॉर्ड बनाने के बाद एलिस्टेयर ने अपनी Mini Cooper कार भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को दान भी दे दी.

दो पहियों पर दौड़ती कार को किया पार्क

एलिस्टेयर मोफैट के लिए यह पहला मौका नहीं था. इससे पहले भी उन्होंने 9 बार गिनीज वल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. इस बार उन्होंने कार की दो पहियों पर बैलेंस बनाकर कार पार्क करने का मुश्किल भरा स्टंट पूरा किया. उन्होंने अपनी को दो गाड़ियों के बीच बनी बहुत ही कम जगह में पार्क कर दिया. दोनों ओर खड़ी गाड़ियों के बीच कुल 6.53 मीटर का स्पेस था. खास बात यह रही कि उन्होंने कार को दो पहियों पर चलाते हुए इस जगह में पार्क किया और फिर उसे वापस चारों पहियों पर उतार दिया.

एलिस्टेयर के अनुसार वह अपने पुराने पैरेलल पार्किंग रिकॉर्ड और दो पहियों पर कार चलाने की स्किल को एक साथ लोगों को दिखाना चाहते थे. यही कारण से उन्होंने इस बार कुछ अलग करने का फैसला किया. यह स्टंट लंदन के The O2 के बाहर किया गया.

11 साल के विलियम ने भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पिता के साथ ही बेटे विलियम ने भी अपना टैलेंट दिखाया. 11 साल के विलियम ने ड्रिफ्ट कार्ट से लगातार 10 गोल चक्कर लगाए. उन्होंने यह कारनामा मात्र 17.14 सेकंड में पूरा कर लिया. इसके साथ ही वह ड्रिफ्ट कार्ट में लगातार 10 डोनट स्पिन करने वाले सबसे तेज प्रतिभागी बन गए.

विलियम ने बताया कि वह अपने पिता से प्रभावित हैं और आने वाले समय में उनके रिकार्ड को तोड़ना चाहते हैं. उन्होंने दूसरे लोगों को भी अपने टारगेट के लिए लगातार मेहनत करने और हार न मानने की सलाह दी.

एक साथ पार्क कीं दो Mini Cooper

पिता और बेटे ने मिलकर एक साथ रिकॉर्ड भी बनाया. इसमें दोनों ने अपनी अपनी Mini Cooper को एक साथ पैरेलल पार्क किया. विलियम ने सफेद रंग की क्लासिक Mini चलाई, वहीं एलिस्टेयर लाल रंग की Mini में थे. दोनों कारों के बीच मात्र 210 सेंटीमीटर की दूरी रह गई. इस तरह दोनों के नाम एक और साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

अब गिनीज के पास रहेगी रिकॉर्ड बनाने वाली कार

रिकॉर्ड बनाने के बाद एलिस्टेयर ने अपनी उस Mini Cooper को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन को दान कर दिया, जिसकी सहायता से उन्होंने चार पुराने रिकॉर्ड बनाए थे. अब इस कार को The O2 में बनने वाले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नए एंटरटेनमेंट सेंटर में रखा जाएगा. इस आकर्षण केंद्र को 24 जनवरी 2027 से आम लोगों के लिए खोलने की प्लानिंग है. यहां आने वाले लोग दुनिया के अनोखे रिकॉर्ड करीब से देख सकेंगे और खुद भी अलग अलग चुनौतियों में हिस्सा ले सकेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY