शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत के लिए बढ़ सकता है दो मोर्चों पर सैन्य दबाव​ | निशिकांत दुबे के आरोप से गरमाई सियासत​ | Diabetes Awareness: आंखों से किडनी तक…टाइप 2 डायबिटीज कई अंगों पर कर सकती है असर, ये संकेत न करें नजरअंदाज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kane Williamson के संन्यास के फैसले का सम्मान, उनकी जगह लेना मुश्किल: Gavin Larsen​

न्यूजीलैंड क्रिकेट की चयनसमिति के अध्यक्ष गेविन लार्सन ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले का सम्मान करता है और चयनकर्ता अब बदलाव के दौर में अच्छी टीम तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। विलियमसन ने न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट से […]

न्यूजीलैंड क्रिकेट की चयनसमिति के अध्यक्ष गेविन लार्सन ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले का सम्मान करता है और चयनकर्ता अब बदलाव के दौर में अच्छी टीम तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। विलियमसन ने न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिससे चयनकर्ताओं के पास उस खिलाड़ी के फैसले का सम्मान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था, जो देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहा है। लार्सन ने पीटीआई से कहा, ‘‘केन न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल है। 

उन्होंने जो फैसला किया वह पूरी तरह से उनका अपना फैसला है। हम इस फैसले का सम्मान करते हैं। यह इंग्लैंड में चल रही टेस्ट श्रृंखला के बीच में हुआ था और मैं वहां मौजूद नहीं था। केन ने मुख्य कोच रॉब वाल्टर के साथ बात करके यह फैसला लिया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह निराशाजनक और दुखद था क्योंकि उनके जैसा बेमिसाल खिलाड़ी मिलना मुश्किल है। हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और केन के बिना भी हमारी टीम अच्छी है, हालांकि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। हम सभी उन्हें बहुत याद करते हैं। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, जीवन चलता रहता है और क्रिकेट भी चलता रहेगा।

 हम खेल के महान खिलाड़ियों को याद करते हैं।’’ विलियमसन के संन्यास लेने से बड़ा शून्य पैदा हो गया है लेकिन लार्सन का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। हेनरी निकोल्स ने विलियमसन की जगह तीसरे नंबर की जिम्मेदारी संभाली और भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में नाबाद 175 रन बनाए। लार्सन ने कहा, ‘‘हेनरी निकोल्स ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की है।

 उन्होंने केन विलियमसन से नंबर तीन की भूमिका संभाली है और अच्छी तकनीक का नमूना पेश किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के पास बेहतरीन टीम है। हमने पिछले कुछ वर्षों में ‘हाई परफॉर्मेंस’ प्रणाली से कुछ युवा खिलाड़ियों को स्थापित करने और उन्हें शीर्ष स्तर पर अवसर प्रदान करने में कामयाबी हासिल की है।’’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY