सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP के अमेठी में धर्मांतरण का बड़ा खेल! 100 लोगों को इसाई बनाने का प्लान फेल, 10 लोग अरेस्ट​ | 352 रन की बढ़त भी नहीं दिला सकी जीत, शुभमन गिल ने बताई मैच ड्रॉ होने की असली वजह​ | अनंत सिंह की बेटी की शादी में बिना कार्ड भी मिलेगी एंट्री! पूरे बिहार को दिया खुला न्योता, जानिए क्या है खास इंतजाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आजम के ‘बिरयानी’ तंज पर ओवैसी का पलटवार, बोले- एनकाउंटर खाने का नहीं, जिंदगियां बचाने का मुद्दा​

सहारनपुर में शनिवार को चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने मस्जिद ध्वस्तीकरण और एनकाउंटर पर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही बिरयानी वाले बयान पर आजम खान को भी घेरा. आजम खान के हैदराबादी बिरयानी वाले बयान पर ओवैसी ने कहा कि एनकाउंटर का मुद्दा खाने का नहीं है. वहीं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद […]

सहारनपुर में शनिवार को चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने मस्जिद ध्वस्तीकरण और एनकाउंटर पर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही बिरयानी वाले बयान पर आजम खान को भी घेरा. आजम खान के हैदराबादी बिरयानी वाले बयान पर ओवैसी ने कहा कि एनकाउंटर का मुद्दा खाने का नहीं है. वहीं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में कहा कि लंबी बहस और वार्ता के बाद प्रशासन ने उनकी बात स्वीकार की और ज्ञापन लिया.

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो इस लड़ाई को कोर्ट में भी लड़ेंगे. दूसरे लोगों की कानूनी लड़ाई में भी मदद करेंगे, लेकिन अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे.

अन्याय सहने वाला ज्यादा दोषी

चंद्रशेखर ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने अन्याय करने वाले से ज्यादा दोषी अन्याय सहने वाले को बताया है. वे अपने लोगों पर होने वाले अन्याय को रोकने, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे. मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद देरी से आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस दिन मस्जिद ध्वस्त की गई, उसी दिन वे वहां मौजूद थे. पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया गया और उसी दबाव में कार्रवाई रोकनी पड़ी.

यूपी में चल रहा रूल ऑफ गन

वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां रूल ऑफ गन चल रहा है. एनकाउंटर, बुलडोजर से मस्जिदमदरसों को निशाना बनाने और डरखौफ का माहौल है. महंगाई, किसानों की परेशानी और बेरोजगारी के बीच एक मजबूत राजनीतिक विकल्प की जरूरत है. ओवैसी ने कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश में तीसरी बार BJP की सरकार नहीं चाहते, उन्हें यह संदेश देना है कि उनका मोर्चा ही BJP को रोक सकता है और प्रदेश में इंसाफ कायम कर सकता है.

हैदराबादी बिरयानी वाले बयान पर पलटवार

आजम खान के हैदराबादी बिरयानी वाले बयान पर ओवैसी ने कहा कि एनकाउंटर का मुद्दा खाने का नहीं, बल्कि जिंदगियां बचाने का है. उन्होंने दावा किया कि एनकाउंटर की सूची में 35 से 36 प्रतिशत और हाफ एनकाउंटर में 90 प्रतिशत एक समाज के लोग हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY