सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!​ | कालापानी-लिपुलेख विवाद से गोरखा भर्ती तक, भारत-नेपाल की दोस्ती कितनी उतार-चढ़ाव भरी रही?​ | PM मोदी की अपील का बड़ा असर! देश में Gold Import में आई 40% की गिरावट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

PM मोदी की अपील का बड़ा असर! देश में Gold Import में आई 40% की गिरावट​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की खरीद कम करने की अपील का असर अब सोने के आयात के आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल का दावा है कि पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर के मुकाबले इस साल इसी अवधि में भारत के सोने के आयात […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की खरीद कम करने की अपील का असर अब सोने के आयात के आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल का दावा है कि पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर के मुकाबले इस साल इसी अवधि में भारत के सोने के आयात में करीब 40 प्रतिशत की कमी आई है. इससे सोने के कारोबारियों को संभावित नुकसान से राहत मिली है, वहीं आम लोगों को भी कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका मिल रहा है.

बृजेश गोयल ने बताया कि अप्रैल से अक्टूबर 2025 के दौरान भारत ने 41.24 अरब डॉलर का सोना आयात किया था. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच यह आंकड़ा घटकर 24.7 अरब डॉलर रह गया. इस तरह दोनों अवधियों के बीच सोने के आयात में 16.46 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री की अपील के बाद सोने की खरीदारी में आई कमी का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है.

गोयल के अनुसार, वित्त वर्ष 202526 में भारत ने करीब 72 अरब डॉलर का सोना खरीदा था. वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष 202627 में अब तक के आंकड़ों के आधार पर अनुमान है कि सोने की कुल खरीदारी 35 से 40 अरब डॉलर के बीच रह सकती है. इस तरह सालाना आधार पर भी सोने की खरीद में करीब 40 से 50 प्रतिशत तक की कमी आने की संभावना है.

सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट का दावा

CTI चेयरमैन ने सोने की कीमतों में आई गिरावट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के समय सोने का भाव करीब 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलो रह गया है. यानी एक किलो सोने की कीमत में करीब 65 लाख रुपये की कमी आई है. गोयल का कहना है कि कीमतों में आई इस गिरावट से उन ज्वैलर्स और कारोबारियों को राहत मिली है, जो बड़े पैमाने पर सोने का स्टॉक रखते हैं. यदि उन्होंने ऊंची कीमतों पर ज्यादा सोना खरीदा होता तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था. उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में कमी का फायदा शेयर बाजार में सोने से जुड़े निवेश करने वाले लोगों और ऑनलाइन कारोबार करने वाले निवेशकों को भी मिला है.

शादी के सीजन में बढ़ेगा ज्वैलरी कारोबार

गोयल ने बताया कि शादी का सीजन शुरू हो चुका है. इस साल देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है. इस कारोबार में ज्वैलरी, सोने और चांदी का हिस्सा करीब 8 से 10 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें कम होने से शादीब्याह के लिए गहने खरीदने वाले परिवारों की लागत घटेगी. अब लोग पहले के मुकाबले कम कीमत पर सोना खरीद सकेंगे. गोयल के मुताबिक, सोने की खरीद में कमी और कीमतों में गिरावट से ज्वैलर्स, निवेशकों और आम उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY