Ravi Kishan on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में आगानी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और समाजवादी पार्टी में बयानबाजी का दौर अब तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में गोरखपुर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी और इसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

गोरखपुर रैली की घटना पर कड़ी आलोचना
सभा को संबोधित करते हुए रवि किशन ने 18 नवंबर 2026 को गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रैली के दौरान हुई एक दुखद घटना को लेकर समाजवादी पार्टी की कड़ी निंदा की, जिसमें रोडशो में शामिल एक जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी। किशन ने विपक्ष पर जनसुरक्षा के ऊपर राजनीतिक महत्वाकांक्षा को प्राथमिकता देने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आतेजाते रहते हैं, और नेताओं को सत्ता के लालच में अपनी मानवता नहीं खोनी चाहिए।
कोरोना महामारी की भी दिलाई याद
रवि किशन ने कोरोना महामारी पर भी सपा की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि जब सारा प्रदेश जानलेवा महामारी से लड़ रहा था तो हमारी सरकार और हमारी पार्टी के नेता जनता की सहायता करने के लिए उनके साथ थे। पर इस महामारी में जनता की हमदर्द बनने वाली सपा और उनके राजनेता अपनेअपने घरों से बाहर भी नहीं निकले। महामारी में अपनों को खोने वाले परिवार के साथ केवल हमारी सरकार और हमारे नेता ही खड़े थे।
2017 से पहले और बाद की कानूनव्यवस्था की तुलना
रवि किशन के अपने संबोधन में पिछली सरकारों और वर्तमान भाजपा सरकार के तहत कानूनव्यवस्था की भी तुलना की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अपराध, चोरी और माफियाओं का वर्चस्व था, जिससे महिलाएं असुरक्षित थीं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘डबलइंजन’ की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है और पूरे प्रदेश में महिलाओं तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
गोरखपुर के कायाकल्प की सराहना
विपक्ष को राजनीतिक चुनौती देने के साथसाथ किशन ने गोरखपुर के विकास और बदलाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। शहर में नागरिक और विकास कार्यक्रमों में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर स्वच्छता, कनेक्टिविटी और सुरक्षा ने गोरखपुर को एक तेजी से विकसित होते केंद्र में बदल दिया है।
चुनावी घोषणापत्रों और वादों पर चुनौती
2027 के विधानसभा चुनावों से पहले रवि किशन ने समाजवादी पार्टी के चुनावी वादों पर भी निशाना साधा। भाजपा सांसद ने 2014, 2017, 2019 और 2022 के सपा के घोषणापत्रों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि पार्टी कितनी बार अधूरे वादों से भरे दस्तावेज जारी करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मतदाता अब राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और वे बयानबाजी के बजाय ठोस विकास और सुरक्षा के आधार पर दलों का विश्वास करते हैं।