रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गुम हुआ मोबाइल तलाशना था… चाचा-भतीजे ने रची 5.50 लाख रुपये लूट की फर्जी कहानी, 4 घंटे तक पुलिस को दौड़ाया​ | Israel Airstrike: सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत, दक्षिण गाजा में हुआ ड्रोन अटैक​ | US Diesel Price: रिकॉर्ड हाई के बाद अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, अचानक कैसे गिरे दाम?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिवाली पर राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड को मारी थी गोली… बागपत पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया अरेस्ट​

Baghpat Crime News: राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ कुमार को कुछ बदमाशों ने दिवाली की रात सिर में गोली मारी थी. इस सनसनीखेज मामले में बागपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना रमाला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों इनामी आरोपियों धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण […]

Baghpat Crime News: राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ कुमार को कुछ बदमाशों ने दिवाली की रात सिर में गोली मारी थी. इस सनसनीखेज मामले में बागपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना रमाला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों इनामी आरोपियों धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो अवैध .315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं.

मामला बागपत के थाना रमाला क्षेत्र स्थित गांव गोपालपुर खड़ाना का है. बीती 8 नवंबर 2026 को दीपावली की रात पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई. आरोप है कि इस दौरान आरोपी धीरज द्वारा चलाई गई गोली दीवार से टकराकर राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात सौरभ कुमार के सिर में जा लगी थी. इस हमले में सौरभ का भाई विपिन भी घायल हुआ था.

गंभीर रूप से घायल सौरभ को तत्काल उपचार के लिए मेरठ के मिमेन्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर उनके सिर से गोली निकाल दी थी.

SP ने घोषित किया था 1010 हजार का इनाम, 13 नवंबर को पुलिस ने दबोचा

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई थी. थाना रमाला में दर्ज मुकदमा संख्या 251/2026 के तहत दोनों आरोपी फरार चल रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए बागपत के पुलिस अधीक्षक ने 11 नवंबर को दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर 1010 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद से पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. आखिरकार 13 नवंबर को थाना रमाला पुलिस ने दोनों वांछित इनामी अभियुक्तों धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण को धर दबोचा. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया. पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो अवैध .315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY