दिवाली की शाम जिमीकंद की सब्जी बनाना बहुत ही शुभ मानते हैं और खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार में इसे बनाने की जैसे परंपरा रही है. ये सब्जी की पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है, इसलिए सेहत के लिए भी फायदेमंद है. हालांकि कुछ लोगों को ये सब्जी पसंद नहीं आती है, लेकिन इसी तरह से हमारी कई पुरानी रेसिपीज खोती जाती हैं. इस बार आप शेफ रणवीर बरार की दी गई रेसिपी से सूरन की सब्जी बनाएं. इसके बाद आपके घर में कोई भी इसे खाने से मना नहीं करेगा, क्योंकि ये कमाल की स्वादिष्ट बनेगी.

सूरन की सब्जी को काटने से पहले हाथों में सरसों का तेल जरूर लगा लेना चाहिए, नहीं तो इससे हाथों में खुजली हो सकती है. शेफ रणवीर बरार ने मसालेदार जिमीकंद की सब्जी की रेसिपी दी है, जिसमें हरी मटर इसके स्वाद को और भी इनहैंस कर देगी. चलिए देख लेते हैं रेसिपी.
इनग्रेडिएंट्स कर लें नोट
- 500 ग्राम सूरन
- सरसों का तेल,
तड़के के लिए
- 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- 56 काली मिर्च के दाने
- 2 हरी इलायची
- 12 लौंग
- 1 छोटा चम्मच जीरा,
- 2 ताज़ी हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच हींग
- 1 कप दही
- नमक स्वादअनुसार
- पानी
- ½ कप फ्रोजन या ताजा हरी मटर
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
- ½ नींबू का रस
सूरन की सब्जी कैसे बनाएं?
- सबसे पहले सूरन को अच्छी तरह से धो लें और फिर छीलकर एक बराबर मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लें.
- एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें, इसमें सूरन के टुकड़े डालें और मध्यम आंच पर तल लें.
- जब सूरन गोल्डन हो जाए तो इसे सोखने वाले कागज पर निकाल लें और बाद में इस्तेमाल के लिए अलग रख दें.
- कड़ाही से एक्सट्रा तेल निकालकर अलग कर दें और इसमें तड़के के लिए काली मिर्च के दाने, हरी इलायची, लौंग और जीरा डालें.
- जब तड़का अच्छी तरह चटकने लगे तो इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें.
- अब हल्दी पाउडर, देगी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और दही डालकर अच्छी तरह तेल छोड़ने तक भूनें.
- इसमें तले हुए सूरन के टुकड़े, स्वादानुसार नमक और पानी डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें.
- कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और 510 मिनट तक सूरन को हल्का मुलायम होने तक पकाएं.
- इसमें हरी मटर, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे भी पकने दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें.