मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​ | Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा​ | सिगरेट की वजह से डार्क हो जाते हैं होंठ? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और कैसे करें बचाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बांके बिहारी मंदिर में बदल गए VIP एंट्री के नियम, अब कैसे मिलेगा प्रवेश… क्या है नई व्यवस्था?​

Banke Bihari Temple VIP Darshan Rules: उत्तर प्रदेश में वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में अब वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. मंदिर में वीआईपी दर्शन के नियम बदले गए हैं. मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए पर्ची सिस्टम शुरू किया गया है. वीआईपी दर्शन के लिए पर्ची कटानी होगी. मंदिर […]

Banke Bihari Temple VIP Darshan Rules: उत्तर प्रदेश में वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में अब वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. मंदिर में वीआईपी दर्शन के नियम बदले गए हैं. मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए पर्ची सिस्टम शुरू किया गया है. वीआईपी दर्शन के लिए पर्ची कटानी होगी. मंदिर के एग्जिट गेट4 पर वीआईपी दर्शन की पर्ची काटने के लिए काउंटर बनाया गया है.

यहां पर्ची बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की गई है. कर्मचारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी के यजमानों और विशिष्टजन को वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन के कराने के लिए त्वरित रजिस्ट्रेशन कर पर्ची काटेंगे. इसके बाद ही श्रद्धालुओं को वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा.

मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन का दायरा बढ़ा

मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन का दायरा बढ़ा दिया गया है. ऐसा श्री बांके बिहार मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर किया गया है. अब सेवायत गोस्वामियों के यजमानों का तुरंत पंजीकरण किया जाएगा और पर्ची काटी जाएगी. पुलिसकर्मी भी विशिष्ट जनों को दर्शन रजिस्ट्रेशन कराने पर पर्ची लेने के बाद ही करा सकेंगे.

रजिस्ट्रेशन करने के लिए दो अलगअलग कर्माचारी तैनात

वहीं वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अलगअलग दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है. एक कर्मचारी उन लोगों का रजिस्ट्रेशन कर पर्ची बनाएगा, जो पुलिसकर्मियों द्वारा लाए जाएंगे, जबकि दूसरा कर्मचारी सेवायत गोस्वामियों की तरफ से लाए गए यजमानों का रजिस्ट्रेशन करेगा और पर्ची बनाकर देगा.

बता दें कि सर्दी के मौसम में सुबह के दर्शन के लिए श्री बांके बिहार मंदिर के कपाट सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलते हैं. संध्या दर्शन के लिए शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक मंदिर खुला रहता है. दोपहर के समय मंदिर पूरी तरह बंद रहता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY