रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर​ | अमेरिका में SBI का बड़ा धमाका! टेक्सास में खोली अपनी पहली ब्रांच, ग्लोबल बैंकिंग में बढ़ाई भारत की धमक​ | KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अमेरिका में SBI का बड़ा धमाका! टेक्सास में खोली अपनी पहली ब्रांच, ग्लोबल बैंकिंग में बढ़ाई भारत की धमक​

देश के सबसे बड़े लेंडर भारतीय स्टेट बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने टेक्सास के फ्रिस्को में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया है. इस शाखा के खुलने के साथ ही इस सहायक कंपनी ने कैलिफोर्निया से बाहर अपना पहला भौतिक विस्तार किया है. इसके साथ ही अब अमेरिका […]

देश के सबसे बड़े लेंडर भारतीय स्टेट बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने टेक्सास के फ्रिस्को में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया है. इस शाखा के खुलने के साथ ही इस सहायक कंपनी ने कैलिफोर्निया से बाहर अपना पहला भौतिक विस्तार किया है. इसके साथ ही अब अमेरिका में इसकी शाखाएं आठ स्थानों पर हो गई हैं. उद्घाटन समारोह का नेतृत्व एसबीआई समूह के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने किया. इस अवसर पर ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डी सी मंजूनाथ और फ्रिस्को के मेयर मार्क हिल भी उपस्थित थे.

इसलिए खोली ब्रांच

तेजी से बढ़ते उत्तरी डलास क्षेत्र में स्थित फ्रिस्को की यह नई शाखा खुदरा और व्यावसायिक बैंकिंग सेवाओं की पूरी शृंखला प्रदान करने के लिए तैयार की गई है. इनमें व्यक्तिगत और व्यावसायिक जमा, वाणिज्यिक ऋण और अंतरराष्ट्रीय धन प्रेषण शामिल हैं. इन सेवाओं को विशेष रूप से उत्तरी टेक्सास के व्यक्तियों, पेशेवरों, उद्यमियों और कॉरपोरेट इकाइयों के लिए तैयार किया गया है. मंजूनाथ ने भारतअमेरिका आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के साथसाथ उत्तरी टेक्सास में तेजी से बढ़ रहे भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए वित्तीय संपर्क बढ़ाने में इस शाखा की भूमिका पर प्रकाश डाला. कैलिफोर्निया स्थित अपनी अनुषंगी कंपनी के आठ केंद्रों के अलावा एसबीआई की अमेरिका में मजबूत प्रत्यक्ष उपस्थिति भी है. बैंक न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिल्स में पूर्णसेवा शाखाओं के साथसाथ वाशिंगटन में एक प्रतिनिधि कार्यालय का संचालन करता है.

एक महीने में 8 फीसदी का इजाफा

एसबीआई के शेयरों में करीब एक महीने में 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल चुका है. आंकड़ों को देखें तो शुक्रवार को बैंक के शेयर में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और 1,016 रुपए पर बंद हुआ था. वैसे पिछले हफ्ते बैंक के शेयर में करीब 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था. जिसके बाद बैंक की वैल्यूएशन 9.38 लाख करोड़ रुपए हो गई थी. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में एसबीआई के शेयरों में इजाफा देखने को मिल सकता है. मौजूदा साल में एसबीआई के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY