शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
35 हजार फीट ऊपर चांद का दीदार, Raghav Chadha के हाथों पानी पीकर Parineeti Chopra ने खोला करवा चौथ का व्रत​ | New Zealand के खिलाफ Arshdeep Singh का बड़ा कमाल, T20I में पूरे किए 150 विकेट​ | Bhutan Glacial Lake Burst: भूटान में ग्लेशियर झीट भटी,गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्साचु’ बहा, भागते दिखे लोग, असम, पश्चिम बंगाल पर मंडराया बाढ़ का खतरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

दमदार लुक और एडवेंचर वाला अंदाज! भारत में स्पॉट हुई Harley-Davidson की नई X350T​

HarleyDavidson की नई बाइक X350T को भारत में बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. खास बात यह है कि बाइक के फ्यूल टैंक पर इसका नाम भी साफ नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी पॉपुलर X440T को नए रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है. […]

HarleyDavidson की नई बाइक X350T को भारत में बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. खास बात यह है कि बाइक के फ्यूल टैंक पर इसका नाम भी साफ नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी पॉपुलर X440T को नए रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए इंजन की क्षमता कम करके करीब 350 सीसी की जा सकती है, ताकि बाइक को नए GST नियमों का फायदा मिल सके. बजाज ऑटो भी टैक्स का फायदा उठाने के लिए अपनी कुछ बाइक्स में इसी तरह की रणनीति अपना चुकी है.

क्यों कम किया जा रहा है इंजन?

2.0 के नए नियमों के मुताबिक, 350 सीसी तक की मोटरसाइकिल पर 18 फीयदी GST लगता है, जबकि 350 सीसी से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स 40 फीसदी टैक्स देना होता है. ऐसे में X440T के इंजन को छोटा करके X440T लाने से इसकी कीमत को ज्यादा किफायती रखा जा सकता है. फिलहाल X440T में 440 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर और ऑयलकूल्ड इंजन मिलता है. यह यह 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. उम्मीद है कि X350T में इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल होगा, लेकिन इंजन को करीब 350cc के हिसाब से तैयार किया जाएगा.

लुक में भी दिखेंगे बदलाव

टेस्टिंग के दौरान सामने आई बाइक में फ्यूल टैंक पर की बैजिंग दिखाई दी है. इसके अलावा नया ऑरेंज कलर और बदले हुए ग्राफिक्स भी देखने को मिले हैं. डिजाइन की बात करें तो इसका लुक X440T जैसा ही रोडस्टर हो सकता है. इसमें गोल LED हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और चौड़े हैंडलबार मिलने की उम्मीद है.

कितनी होगी पावर और कब होगी लॉन्च?

X350T के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका इंजन करीब 25 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क दे सकता है. इसमें USD फ्रंट फोर्क, डुअलचैनल ABS और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.HarleyDavidson और Hero MotoCorp ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, माना जा रहा है कि बाइक जल्द भारतीय बाजार में आ सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY