मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Creta और Seltos की नींद उड़ाने आई ये SUV! धांसू लुक और शानदार हैं फीचर्स​ | Diwali 2026:पटाखों को लेकर क्या हैं नियम?खरीदने और चलाने से पहले जान लें नियम​ | IAF New Chief: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दांतों में झनझनाहट, मुंह से बदबू…ब्रशिंग की ये 5 गलतियां तो नहीं हैं वजह​

रोजाना ब्रश करने का रूटीन सही से फॉलो कर रहे हैं, तब भी दांतों में झनझनाहट, मसूड़ों में दर्दसूजन, कैविटी, मुंह से बदबू आना जैसी दिक्कतें बनी हुई हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो हो सकता है कि आप ब्रशिंग के जुड़ी कुछ गलतियां कर रहे हो. इससे आपकी ओरल हेल्थ पर […]

रोजाना ब्रश करने का रूटीन सही से फॉलो कर रहे हैं, तब भी दांतों में झनझनाहट, मसूड़ों में दर्दसूजन, कैविटी, मुंह से बदबू आना जैसी दिक्कतें बनी हुई हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो हो सकता है कि आप ब्रशिंग के जुड़ी कुछ गलतियां कर रहे हो. इससे आपकी ओरल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. अमूमन लोग इनपर ध्यान नहीं देते हैं, जिससे दिक्कत बढ़ भी सकती है. दरअसल ज्यादातर लोगों को लगता है कि दिन में दो बार ब्रश करना दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए काफी होता है, लेकिन असल में कुछ और बातें भी ध्यान में रखनी होती हैं.

ब्रश करने की कुछ आम गलतियों को करने से इनेमल घिस सकता है, इससे सेंसटिविटी की समस्या बढ़ती है और मसूड़ों में जलन भी हो सकती है. इसी के साथ प्लाक जमा रह सकता है, जिससे समय के साथ कैविटी का खतरा बढ़ जाता है. इस आर्टिकल में जानेंगे दांतमसूड़ों की देखभाल से जुड़ी ऐसी ही मिस्टेक के बारे में जिन्हें अवॉइड करना चाहिए.

बहुत जोर से ब्रश न करें

कई लोगों को लगता है कि अगर वो जोर से ब्रश रगड़कर करेंगे तो इससे दांत अच्छे से साफ हो जाएंगे. असल में इससे आपके दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है. इससे धीरेधीरे आपको सेंसटिविटी यानी झनझनाहट की समस्या हो सकती है. इसके अलावा मसूड़ों के टिश्यू को भी नुकसान होता है, जिससे सूजन, दर्द होना, दांत कमजोर होना जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

बहुत जल्दी ब्रश करके हट जाना

दांतों को साफ करने में बहुत जल्दबाजी भी नहीं करनी चाहिए. ज्यादातर लोग बस 20 से 30 सेकंड में इसे कंप्लीट कर लेते हैं. ये आम सी लगने वाली गलती कैविटी की वजह बन सकती है. कम से कम 2 मिनट तक अच्छे से हल्के हाथों के साथ ब्रश करना चाहिए ताकि खाने के सारे कण भी निकल जाएं और हर हिस्सा सही से साफ हो. इसी के साथ दांतों पर प्लाक न बने. अगर फटाफट ब्रश कर लेते हैं तो इससे आपको मुंह से बदबू आने की समस्या भी हो सकती है.

Image:Pexels

दांतों के अंदरूनी हिस्से को नजरअंदाज करना

अक्सर प्लाक दांतों के बीच की लाइनिंग, मसूड़ों के ऊपरी हिस्से और दांतों के अंदरूनी हिस्से में जमा हो जाता है. ज्यादातर लोग ये गलती करते हैं कि ब्रश करते वक्त वो मसूड़ों की लाइनिंग और बीच के हिस्सों को नजरअंदाज कर देते हैं. इससे ब्लाक टार्टर में बदल सकते हैं और मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.

खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करना

सुबह और रात में दो बार ब्रश करने की सलाह दी जाती है. मॉर्निंग में तो ज्यादातर लोग सबसे पहले ब्रश ही करते हैं, लेकिन शाम को लोग खाने के बाद तुरंत ब्रश करने लगते हैं. भले ही ये थोड़ा अजीब लगे, लेकिन अगर आपने कोई एसिड वाली चीज खाई है या फिर सॉफ्ट ड्रिंक ली है तो इसके तुरंत बाद ब्रश करने से बचना चाहिए. कम से कम 20 से 30 मिनट के बाद बी ब्रश करें. इससे आपके मुंह में मौजूद लार को थोड़ा वक्त मिलता है और वो एसिड को नेचुरली बेअसर करती है.

जीभ की सफाई का ध्यान न देना

बहुत सारे लोग ब्रशिंग तो दो बार करते हैं, लेकिन जीभ की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ये भी डेली ब्रश करने के रूटीन का एक जरूरी हिस्सा है. इसी के साथ फ्लॉस और माउथ वॉश को भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. इससे आपके दांत और मसूड़े पूरी तरह से स्वस्थ बने रहते हैं, जिससे कैविटी, मुंह से बदबू आना जैसी समस्याओं से बचाव होता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY