गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
FD Monthly Income: 10 लाख की एफडी पर हर महीने कितनी होगी कमाई? समझें पूरा कैलकुलेशन​ | हाइब्रिड कार में पेट्रोल भी लगता है, फिर भी माइलेज इतना ज्यादा कैसे? समझें पूरा खेल​ | प्रयागराज: बीटेक छात्रा की मौत से भड़का गुस्सा, कॉलेज के बाहर छात्रों का हंगामा; 2 घंटे जाम रहा मिर्जापुर मार्ग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

How to Reset Net Banking Password: क्या भूल गए हैं नेट बैंकिंग का पासवर्ड? जानिए कैसे करें रिसेट​

How to Reset Net Banking Password: आजकल हर कोई डिजिटल दुनिया का आदि हो चुका है, जिन लोगों के पास मोबाइल है, वो सभी लोग भुगतान के लिए ऑनलाइन फोनपे , गूगल पे और पेटीएम जैसे नेट बैंकिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते है। लेकिन कई बार इतना कठिन पासवर्ड डाल देते हैं कि वो खुद […]

How to Reset Net Banking Password: आजकल हर कोई डिजिटल दुनिया का आदि हो चुका है, जिन लोगों के पास मोबाइल है, वो सभी लोग भुगतान के लिए ऑनलाइन फोनपे , गूगल पे और पेटीएम जैसे नेट बैंकिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते है। लेकिन कई बार इतना कठिन पासवर्ड डाल देते हैं कि वो खुद भी भूल जाते हैं। ऐसे में परेशान होकर बैंक के चक्कर कटाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर में बैठे नेट बैंकिंग का पासवर्ड कैसे रिसेट करें वो बताएंगे।

कैसे करें Net Banking का पासवर्ड रिसेट?

अगर आप अपने नेट बैंकिंग का पासवर्ड भूल गए हैं और घर बैठे पासवर्ड रिसेट करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट के जरिए पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं, जैसे आपके पास यूजर आईडी और एक्टिव डेबिट यानी  होना चाहिए। पासवर्ड रिसेट करते समय आपसे कार्ड नंबर, उस कार्ड की एक्सपायरी डेट, ATM पिन मांग सकता है। इसलिए ये जरुरी दस्तावेज संभाल कर रखें।

जानिए पूरी प्रोसेस

रजिस्टर्ड नंबर पर आएगा वेरिफिकेशन OTP 

जब आप नेट बैंकिंग का पासवर्ड रिसेट करेंगे तो बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या Email ID पर एक वेरिफिकेशन OTP आएगा। इसलिए जब पासवर्ड बदले तो याद रखे ईमेल और नंबर एक्टिव हों।

Password Reset करते समय रखे ये जानकारी

आपके बैंक का खाता संख्या, जन्मतिथि, IFSC कोड जैसी जानकारी बैंक आपसे पूंछ सकता है। ये सारी प्रक्रिया बैंक किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा न हो इससे बचने के लिए करवाता है। इसके बाद आपका पासवर्ड रिसेट हो जाएगा।

बैंक जाकर भी करवा सकते Password Reset

अगर आप ऑनलाइन पासवर्ड Reset न कर पाएं तो बैंक जाकर करवा सकते हैं। उसके लिए जरुरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं।

बैंक की पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य पहचान पत्र की फोटोकॉपी लेकर अपनी बैंक शाखा जाएं। वहां आपको एक फॉर्म भरने को दिया जाएगा, जिसे भरकर और जरुरी दस्तावेज जमा करके आपका नेट बैंकिंग पासवर्ड रिसेट हो जाएगा।

Net Banking का क्यों करते हैं इस्तेमाल?

आज के डिजिटल दौर में लोग छोटा से छोटा और बड़ा से बड़ा भुगतान करने के लिए नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। चाहे किसी को पैसे ट्रांसफर, किसी प्रकार का बिल देना हो ऐसे कई काम घर बैठे आसानी से नेट बैंकिंग के जरिए कर लेते हैं। यह काफी आसान प्रक्रिया है, लोगों को किसी लाइन में नहीं खड़े होना पड़ता और वो आसानी से अपने कई काम घर बैठे कर लेते हैं। 

:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY