रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Israel Airstrike: सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत, दक्षिण गाजा में हुआ ड्रोन अटैक​ | US Diesel Price: रिकॉर्ड हाई के बाद अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, अचानक कैसे गिरे दाम?​ | बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव… पुलिस महकमे में हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जापान में लक्ष्य सेन का धमाका! इंडोनेशियाई चुनौती को दी मात​

कुमामोटो । भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर देश का मान बढ़ाया है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने इंडोनेशिया के अल्वी फरहान को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। इस जीत के साथ […]

कुमामोटो । भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर देश का मान बढ़ाया है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने इंडोनेशिया के अल्वी फरहान को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही वह खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह गए हैं।

69 मिनट तक चला रोमांचक मुकाबला

आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन ने छठी वरीयता वाले अल्वी फरहान को 2112, 1521, 2111 से हराया। करीब 69 मिनट तक चले इस मुकाबले में लक्ष्य ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

पहले गेम में लक्ष्य ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 2112 से जीत दर्ज की। हालांकि, दूसरे गेम में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने वापसी की और 2115 से गेम अपने नाम कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

निर्णायक तीसरे गेम में लक्ष्य ने एक बार फिर अपना दम दिखाया। बेहतरीन स्मैश और सटीक शॉट्स के दम पर उन्होंने 2111 से गेम जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

पहली बार अल्वी फरहान को दी शिकस्त

इस जीत की खास बात यह रही कि लक्ष्य सेन ने अल्वी फरहान के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए दो मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा था।

लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचने का कारनामा

लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इससे पहले उन्होंने जर्मनी में हायलो ओपन का खिताब जीता था। अब कुमामोटो मास्टर्स के फाइनल में पहुंचकर उन्होंने लगातार दूसरे BWF टूर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है।

अब उनकी नजरें जापान में एक और खिताब जीतने पर टिकी हैं। फाइनल में उनका सामना जापान के कोकी वातानाबे और थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसार्न के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

लक्ष्य सेन की इस जीत से भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि क्या वह शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक और अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर पाते हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY