गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
मेलोनी से मिले टाटा सन्स के चेयरमैन, इटली की कंपनी से हो गई ये बड़ी डील​ | सिखों पर विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को राहत, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका​ | ऑफिस और परिवार की दोहरी जिम्मेदारी से बढ़ रहा मानसिक तनाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Train ticket Price Reduction: 18 ट्रेनों का किराया होगा सस्ता! रेलवे ने जारी किया आदेश​

Train ticket Price Reduction: से सफर करना आजकल लोगों की पहली पसंद बन गया है। ऐसे में अगर आप ट्रेन सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है।  साल 2027 में कुछ ट्रेनों का किराया कम हो सकता है। दरअसल, रेलवे ने 18 सुपरफास्ट ट्रेनों से का दर्जा हटाकर उन्हें सामान्य मेल और एक्सप्रेस श्रेणी […]

Train ticket Price Reduction: से सफर करना आजकल लोगों की पहली पसंद बन गया है। ऐसे में अगर आप ट्रेन सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है।  साल 2027 में कुछ ट्रेनों का किराया कम हो सकता है।

दरअसल, रेलवे ने 18 सुपरफास्ट ट्रेनों से का दर्जा हटाकर उन्हें सामान्य मेल और एक्सप्रेस श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया है। इससे अलगअलग श्रेणियों के टिकट पर 30 रुपये से लेकर 75 रुपये तक की बचत हो सकती है।

रेलवे ने 18 ट्रेनों से क्यों हटाया सुपरफास्ट का दर्जा?

भारतीय रेलवे ने 18 ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से हटाकर सामान्य मेल और एक्सप्रेस श्रेणी में बदलने का फैसला किया है। इसके बाद इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना पड़ेगा। 

अभी तक सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेन में टिकट बुक कराने पर सामान्य किराए के अलावा अतिरिक्त शुल्क देना होता है। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह शुल्क नहीं लगेगा। 

किन 18 ट्रेनों के नंबर बदले जाएंगे?

रेलवे के इस फैसले के तहत इन ट्रेनों के पुराने नंबरों की जगह नए नंबर लागू किए जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को टिकट बुकिंग करते समय नए ट्रेन नंबर की जानकारी रखना जरूरी होगा। बदले जाने वाले ट्रेन नंबरों की सूची इस प्रकार है।

1 जनवरी से कई ट्रेनों का किराया घटेगा, सुपरफास्ट अधिभार से मिलेगी यात्रियों को राहत#TrainFare

IndianRailways, TrainFare, ExpressTrain, RailwayUpdate, SuperfastTrain, TrainNumber pic.twitter.com/QxZhMVfdk4

— Indian Railway भारतीय रेल November 3, 2026

ट्रेनों के पुराने और नए नंबर की सूची

पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस

टनकपुरपुरानी दिल्ली: 12035 → 15317

पुरानी दिल्लीटनकपुर: 12036 → 15318

नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस

देहरादूनकाठगोदाम: 12091 → 15315

काठगोदामदेहरादून: 12092 → 15316

कॉर्बेट पार्क लिंक

मुरादाबादरामनगर: 25013 → 15313

रामनगरमुरादाबाद: 25014 → 15314

लिंक एक्सप्रेस

मुरादाबादरामनगर: 25035 → 15335

रामनगरमुरादाबाद: 25036 → 15336

मगध एक्सप्रेस

इस्लामपुरनई दिल्ली: 20801 → 18633

नई दिल्लीइस्लामपुर: 20802 → 18634

अंत्योदय एक्सप्रेस

दरभंगाजालंधर सिटी: 22551 → 15541

जालंधर सिटीदरभंगा: 22552 → 15542

पाटलिपुत्रचंडीगढ़ एक्सप्रेस

पाटलिपुत्रचंडीगढ़: 22355 → 13255

चंडीगढ़पाटलिपुत्र: 22356 → 13256

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुरआनंद विहार: 12557 → 15577

आनंद विहारमुजफ्फरपुर: 12558 → 15578

श्रमजीवी एक्सप्रेस

राजगीर: 12391 → 13291

नई दिल्लीराजगीर: 12392 → 13292

टिकट पर कितने रुपये की होगी बचत?

सुपरफास्ट अधिभार हटने के बाद यात्रियों को टिकट की श्रेणी के हिसाब से अलगअलग बचत होगी। जानकारी के मुताबिक, स्लीपर क्लास में 30 रुपये तक की राहत मिल सकती है। वहीं, एसी चेयर कार, 3एसी, 3एसी इकोनॉमी और 2एसी के टिकट पर 45 रुपये तक की बचत हो सकती है।

इसके अलावा फर्स्ट एसी में सफर करने वाले यात्रियों को 75 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, यात्रियों को किराए में राहत के साथसाथ ट्रेनों के बदले हुए नंबरों का भी ध्यान रखना होगा। 

कब से लागू होगा रेलवे का नया फैसला?

जानकारी के मुताबिक, रेलवे का यह बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होने की बात सामने आई है। इसके बाद संबंधित ट्रेनों में सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना होगा। हालांकि, यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना और टिकट बुकिंग सिस्टम में उपलब्ध जानकारी जरूर जांच लें।

टिकट बुक करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आप इन 18 ट्रेनों में से किसी में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले ट्रेन का नया नंबर जरूर चेक करें। नंबर बदलने के बाद पुराने नंबर से ट्रेन सर्च करने पर आपको परेशानी हो सकती है।

इसलिए या रेलवे के अन्य आधिकारिक माध्यमों से ट्रेन की जानकारी लेते समय नए नंबर का इस्तेमाल करें। साथ ही यात्रा की तारीख, समय और स्टेशन की जानकारी भी अच्छी तरह जांच लें, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY