Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 8 से 10 साल में चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर लोगों का भरोसा कम हुआ है। प्रशांत के मुताबिक, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए बड़े सुधारों की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोगों की चिंताओं को दूर नहीं किया गया, तो ऐसे आंदोलन आगे भी बढ़ सकते हैं। दिल्ली में करीब 40 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को भी उन्होंने सरकार की घबराहट से जोड़कर देखा।

खबर अपडेट हो रही है…