बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Asia Cup Rising Stars: Sri Lanka के खिलाफ Semi Final में उतरेगी India A, Suryavanshi पर नजरें​ | UP Politics: यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन पर तकरार, इमरान मसूद बोले-राहुल गांधी की वजह से सांसद हैं एसपी सिंह पटेल​ | कार-बाइक चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? सरकार कर रही बड़े बदलाव की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इंशा अल्लाह, पूरा चेकपोस्ट उड़ा दूंगा… आतंकी उजैद की वाट्सऐप चैट वायरल, 005 ब्रिगेड ग्रुप पर क्या की थी बात?​

मेरठ में पकड़े गए पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्ठी नेटवर्क के आतंकी उजैद का एक वाट्सऐप चैट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. 005 ब्रिगेड ग्रुप नाम से बने वाट्सऐप ग्रुप में उजैद कश्मीर में बैठे अपने कमांडर साजिद से बात कर रहा है. इसमें सेना के एक चैक पोस्ट को मानव बम से उड़ाने […]

मेरठ में पकड़े गए पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्ठी नेटवर्क के आतंकी उजैद का एक वाट्सऐप चैट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. 005 ब्रिगेड ग्रुप नाम से बने वाट्सऐप ग्रुप में उजैद कश्मीर में बैठे अपने कमांडर साजिद से बात कर रहा है. इसमें सेना के एक चैक पोस्ट को मानव बम से उड़ाने की बात हो रही है. इसमें साजिद पहले उजैद के साथ टारगेट को उड़ाने की बात करता है. इसके जवाब में उजैद पूछता है कि प्लान क्या है.

इसमें साजिद बताता है कि सेना के चेकपोस्ट को मानव बम से उड़ाना है. इसके जवाब में उजैद कहता है कि वह इसके लिए तैयार है. फिर वह लिखता है कि इंशा अल्लाह, वह पूरा चेकपोस्ट उड़ा देगा. फिर साजिद उससे बम वाले जैकेट के बारे में पूछता है तो उजैद कहता है कि ऐसा जैकेट तो वह घर में ही बना लेगा. पुलिस के मुताबिक इस वाट्सऐप ग्रुप में केवल 5 सदस्य हैं.

साल 2025 का है ये पोस्ट

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नवंबर 2025 का है. उस समय कश्मीर में पकड़े गए आतंकी साजिद को सेना के काफिले या चेकपोस्ट पर हमले का टारगेट मिला था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस टारगेट को अचीव करने के लिए साजिद ने कुछ मानव बम तैयार किए थे, इनमें से उजैद भी एक मानव बम है. बताया जा रहा है कि इससे पहले उजैद को ऑनलाइन मानव बम बनने की ट्रेनिंग भी दी गई थी.

साजिद की गिरफ्तारी से फेल हुआ प्लान

नवंबर 2025 में ही ये आतंकी सेना के चेकपोस्ट पर हमला करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने साजिद को पकड़ लिया. फिर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन को खंगाला तो उसके नेटवर्क का खुलासा हो गया. इसके बाद कश्मीर पुलिस ने उजैद की जानकारी मेरठ पुलिस को दी, लेकिन उस समय उजैद अंडरग्राउंड हो चुका था. अब 10 महीने बाद उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने अरेस्ट किया है.

कई अन्य ग्रुपों में भी मिले चैट

SSP मेरठ बीबीजीटस मूर्ति के मुताबिक उजैद कई अन्य वाट्सऐप ग्रुपों में भी जुड़ा था. इनमें ‘Tuition40’ और ‘AlMuzzahid’ भी शामिल है. इन ग्रुपों को कश्मीर, गुलाम कश्मीर और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ऑपरेट कर रहे थे. इन्हीं वाट्सऐप ग्रुपों से उजैद आदि आतंकियों को जरूरी दिशा निर्देश मिलते थे. यहां तक कि बम बनाने से लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की ट्रेनिंग भी इन्हीं ग्रुपों के जरिए ऑनलाइन मिलती थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY