गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गुरनूर IN, प्रसिद्ध कृष्णा OUT न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान​ | UP Politics: संविधान दिवस पर लखनऊ में सियासी हलचल, अखिलेश का PDA प्रणपत्र, ओवैसी-चंद्रशेखर की महारैली​ | शुक्र मेडटेक का बड़ा फैसला: 648 करोड़ रुपये जुटाने के ऐलान से झूमा शेयर,बनाया 52 हफ्ते का नया रिकॉर्ड|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Politics: संविधान दिवस पर लखनऊ में सियासी हलचल, अखिलेश का PDA प्रणपत्र, ओवैसी-चंद्रशेखर की महारैली​

: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संविधान दिवस के मौके पर आज गुरुवार 26 नवंबर को प्रदेश की राजनीति में कई बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अपना ‘PDA का प्रणपत्र’ जारी करेंगे। वहीं, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन […]

: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संविधान दिवस के मौके पर आज गुरुवार 26 नवंबर को प्रदेश की राजनीति में कई बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अपना ‘PDA का प्रणपत्र’ जारी करेंगे। वहीं, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में संयुक्त महारैली करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस संविधान रक्षा कार्यक्रम के तहत मार्च निकालेगी, जबकि बीजेपी प्रदेशभर में संविधान गौरव दिवस मनाएगी।

संविधान दिवस पर होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए सभी राजनीतिक दल अपनेअपने मुद्दों को जनता के बीच रखने की तैयारी में हैं। कोई सामाजिक न्याय और आरक्षण की बात कर रहा है तो कोई संविधान की रक्षा और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दे रहा है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 26 नवंबर का दिन यूपी की सियासत में अहम माना जा रहा है।

अखिलेश यादव जारी करेंगे PDA का प्रणपत्र

समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव संविधान दिवस पर शाम 5 बजे लखनऊ के होटल सेंट्रम में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। इसे ‘जनमन का मैनिफेस्टो’ और ‘PDA का प्रणपत्र’ नाम दिया गया है।इस प्रणपत्र के जरिए सपा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को अपने एजेंडे में प्रमुखता देने की तैयारी में है। पार्टी के घोषणापत्र में संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण, सामाजिक न्याय और रोजगार जैसे विषयों पर जोर रहने की बात कही जा रही है। इसके अलावा महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों के लिए मुफ्त बिजली तथा पुरानी पेंशन जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव और आजम खान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सपा की कोशिश इस कार्यक्रम के जरिए चुनाव से काफी पहले अपनी प्राथमिकताओं और राजनीतिक एजेंडे को जनता के सामने रखने की है।

ओवैसीचंद्रशेखर की लखनऊ में संयुक्त महारैली

संविधान दिवस पर लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की संयुक्त महारैली भी आयोजित की जा रही है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले होने वाली इस रैली में दोनों नेता एक मंच से अपनी राजनीतिक रणनीति और मुद्दे सामने रखेंगे।रैली में बहुजन अधिकार, सामाजिक न्याय, आरक्षण, शिक्षा, रोजगार और संविधान की रक्षा जैसे विषयों पर बात होने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद जहां दलित और बहुजन राजनीति से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं, वहीं ओवैसी मुस्लिम राजनीतिक प्रतिनिधित्व और अल्पसंख्यक अधिकारों की बात करते हैं। ऐसे में दोनों नेताओं का एक मंच पर आना यूपी की राजनीति में दलितमुस्लिम एकजुटता के नए समीकरण की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों दलों की नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी है।

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च

कांग्रेस भी संविधान दिवस पर लखनऊ में अपने कार्यक्रम के जरिए राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संविधान रक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस का जोर संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं, आरक्षण और सामाजिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर रहेगा। पार्टी संविधान की रक्षा और बाबा साहेब के विचारों को लेकर अपनी बात जनता तक पहुंचाना चाहती है। 2027 के चुनाव से पहले यूपी में अपनी राजनीतिक जमीन और संगठन को मजबूत करना कांग्रेस के लिए भी अहम है। ऐसे में संविधान दिवस का कार्यक्रम पार्टी के लिए अपनी अलग राजनीतिक भूमिका सामने रखने का अवसर है।

बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस

विपक्षी दलों के कार्यक्रमों के बीच बीजेपी भी संविधान दिवस पर प्रदेशभर में आयोजन कर रही है। पार्टी प्रदेश कार्यालय से लेकर जिला स्तर तक संविधान गौरव दिवस मनाएगी। इन कार्यक्रमों में संविधान सभा की भूमिका, संविधान के महत्व और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद किया जाएगा। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान का संदेश देने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:

मायावती ने बहुजन समाज से किया आत्मचिंतन का आह्वान

संविधान दिवस पर बसपा प्रमुख मायावती ने बहुजन समाज से आत्मसम्मान और स्वाभिमान के मिशन पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने सत्ता की ‘मास्टर चाबी’ हासिल करने का संदेश दिया था, लेकिन यह लक्ष्य अभी भी पूरी तरह हासिल नहीं हुआ है। मायावती ने कहा कि बहुजन समाज को आरक्षण, गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों से जवाब मांगना चाहिए। उनके मुताबिक, जातिवाद को खत्म किए बिना और सामाजिकआर्थिक लोकतंत्र स्थापित किए बिना विकास का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने बसपा के चारों शासनकाल का जिक्र करते हुए ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति को अपनी सरकारों की उपलब्धि बताया। साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान की मंशा को जमीन पर उतारने के लिए बसपा का सत्ता में आना जरूरी है। मायावती ने कानून का राज स्थापित करने और सर्वसमाज के जानमाल व धार्मिक सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। इस मौके पर पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर में आयोजित संविधान दिवस की जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY