मोबाइल, लैपटॉप जैसे गैजेट्स को कभी भी सिरहाने या फिर बेड के आसपास रखकर नहीं सोना चाहिए. खासतौर पर इसे चार्जिंग पर लगाकर तो बिल्कुल भी न छोड़ें. कई बार बैटरी ज्यादा गर्म होने की वजह से इन चीजों में ब्लास्ट के मामले देखने में आते हैं और फोन पास में होने से नोटिफिकेशन की आवाज आपकी नींद डिस्टर्ब कर सकती है.
Getty Images

कुछ लोगों को रात में स्नैक्स खाने की आदत होती है. इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचता है. वहीं अगर आप आधे खाए हुए स्नैक्स को बेड के आसपास रखकर छोड़ देते हैं तो चीटियां, कॉकरोच जैसे छोटे कीड़ेमकोड़े आ सकते हैं.
आपके बेड के पास रखी चेयर या पैरों के साइड की जगह को लॉन्ड्री बास्केट समझना बंद कर देना चाहिए. ये देखने में काफी गंदा लगता है और रात में तो बिल्कुल भी गंदे कपड़े पास में नहीं छोड़ने चाहिए. इनकी मेसी स्मेल आपको परेशान कर सकती है और माइक्रोबियल ग्रोथ होने से सेहत को नुकसान पहुंचता है.
खुशबूदार बेडरूम ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है और इसी वजह से लोग सोते समय अगरबत्ती या फ्रेग्रेंस वाली मोमबत्ती जलाते हैं, लेकिन सोने से पहले इसे जरूर बुझा दें, नहीं तो आग लगने का खतरा रहता है. कई बार लंबे समय तक तेज खुशबू और ये धीमा धुआं सांस लेने में दिक्कत कर सकता है.
बेड साइड की टेबल पर अलार्म घड़ी रखी हुई है तो ये आपकी खराब नींद की वजह बन सकती है. इसे थोड़ा दूर ही रखना चाहिए ताकि अलार्म की आवाज आ जाए, लेकिन सोते समय इसकी टिकटिक आपको परेशान न करे. इसके अलावा साइड टेबल पर कांच या कोई भी शार्प ऑब्जेक्ट रखने से बचना चाहिए.