रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Hardik Pandya ने Chhoti Diwali पर Mahika Sharma और बेटे के साथ साझा कीं तस्वीरें​ | Sonia Gandhi Emergency: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इमरजेंसी को गलती बताया, कहा- राजीव गांधी भी फैसले के खिलाफ थे​ | Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कार पर ‘PRESS’ का स्टिकर, दुर्गंध दबाने के लिए इत्र… बेंगलुरु 7 मर्डर केस में कातिल के भाई पर भी चौंकाने वाला खुलासा​

Karnataka News: बेंगलुरु के राजाजीनगर में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की निर्मम हत्या करने वाले साइको किलर इंदुशेखर और उसकी नाबालिग बेटी को लेकर चौंकाने वाले नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि 15 दिनों के भीतर 7 कत्ल को अंजाम देने के बाद आरोपी किस कदर बेखौफ होकर […]

Karnataka News: बेंगलुरु के राजाजीनगर में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की निर्मम हत्या करने वाले साइको किलर इंदुशेखर और उसकी नाबालिग बेटी को लेकर चौंकाने वाले नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि 15 दिनों के भीतर 7 कत्ल को अंजाम देने के बाद आरोपी किस कदर बेखौफ होकर शवों को ठिकाने लगा रहा था. इतना ही नहीं, इस आपराधिक परिवार की खौफनाक पृष्ठभूमि का भी खुलासा हुआ है. आरोपी इंदुशेखर का भाई भी दोहरे हत्याकांड के जुर्म में जेल में बंद है. आरोपी इंदुशेखर ने शवों को ले जाने के लिए जिस टोयोटा एटियोस कार का इस्तेमाल किया, उस पर ‘PRESS’ का बड़ा स्टिकर और बम्पर के ऊपर एक अखबार का बैनर चिपका रखा था.

उसका मानना था कि होसुर बॉर्डर और अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पार करते समय ‘प्रेस’ की गाड़ी समझकर पुलिस चेकिंग नहीं करेगी और वह आसानी से सीमा पार कर जाएगा. जब्त कार की तलाशी के दौरान पुलिस को अंदर से चंदन की खुशबू वाले इत्र और गुलाब जल की कई बोतलें बरामद हुई हैं. पुलिस को संदेह है कि कार की डिग्गी में रखे शवों से उठने वाली दुर्गंध को दबाने के लिए वह सफर के दौरान इत्र और गुलाब जल का छिड़काव करता था.

POCSO की फर्जी धमकी देकर करता था ब्लैकमेल

पुलिस द्वारा जब्त की गई इस टोयोटा एटियोस कार पर यातायात नियमों के उल्लंघन के कुल 14,900 रुपये के पेंडिंग चालान दर्ज हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इंदुशेखर अपनी नाबालिग बेटी का इस्तेमाल लोगों को डरानेधमकाने और ब्लैकमेल करने के लिए एक हथियार की तरह करता था. यदि कोई भी व्यक्ति उसके गलत व्यवहार पर सवाल उठाता या विवाद करता, तो वह तुरंत बेटी के जरिए POCSO एक्ट के तहत फर्जी केस दर्ज कराने की धमकी देने लगता था.

पिछले साल भी घर के पास पार्किंग को लेकर हुए विवाद में इंदुशेखर ने एक स्थानीय ड्राइवर के खिलाफ बेटी से POCSO की शिकायत कराने की धमकी दी थी. हालांकि, उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर जब दोनों से पूछताछ की, तो आरोप पूरी तरह निराधार पाए गए थे और पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था.

आरोपी का भाई भी 2 लोगों का कत्ल कर जेल में है बंद

बेंगलुरु पुलिस की तफ्तीश में यह सनसनीखेज पहलू भी सामने आया है कि हत्याओं का यह सिलसिला सिर्फ इंदुशेखर तक सीमित नहीं है. उसका अपना भाई भी दो लोगों की हत्या के जुर्म में अदालत द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है और वर्तमान में जेल में सजा काट रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY