मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बैंकिंग सेक्टर के लिए खतरे की घंटी! चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकता है NPA, प्राइवेट बैंकों पर दिखेगा सबसे ज्यादा दबाव​ | लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात​ | ICC ODI Rankings: शीर्ष स्थान से फिसलीं Smriti Mandhana, Laura Wolvaardt बनीं नंबर 1​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

बैंकिंग सेक्टर के लिए खतरे की घंटी! चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकता है NPA, प्राइवेट बैंकों पर दिखेगा सबसे ज्यादा दबाव​

चालू वित्त वर्ष में बैंकों का कर्ज फंसने के मामले बढ़ने की आशंका है. बिना गारंटी वाले रिटेल कर्ज और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को आवंटित कर्ज में जोखिम के कारण निजी बैंकों पर अपेक्षाकृत अधिक दबाव रह सकता है. मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया. रेटिंग एजेंसी इक्रा की […]

चालू वित्त वर्ष में बैंकों का कर्ज फंसने के मामले बढ़ने की आशंका है. बिना गारंटी वाले रिटेल कर्ज और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को आवंटित कर्ज में जोखिम के कारण निजी बैंकों पर अपेक्षाकृत अधिक दबाव रह सकता है. मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया. रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 202627 की दूसरी छमाही में निजी बैंकों में कर्ज के एनपीए में बदलने की अपेक्षाकृत ऊंची दर जारी रह सकती है. हालांकि, कर्ज के नुकसान की लागत अनुकूल रहने और ऐतिहासिक स्तरों से काफी नीचे रहने का अनुमान है.

कितना फंस सकता है कर्ज

रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 202627 में सरकारी बैंकों के लिए नए एनपीए बनने की दर 0.8 प्रतिशत और निजी बैंकों के लिए 2.5 प्रतिशत रह सकती है. राशि के लिहाज से चालू वित्त वर्ष में सरकारी बैंकों के नए एनपीए एक लाख करोड़ रुपए रह सकते हैं जबकि प्राइवेट बैंकों के 1.3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज फंसने का अनुमान है. इक्रा के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में निजी बैंकों के कर्ज के डूबने के मामले इसलिए अधिक रहे, क्योंकि उनके कुल कर्ज में बिना गारंटी वाले खुदरा और एमएसएमई ऋणों की हिस्सेदारी ज्यादा है. नए फंसे कर्ज बढ़ने की आशंका के बावजूद रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि अनुकूल ऋण लागत और पर्याप्त पूंजी के समर्थन से बैंकिंग क्षेत्र का लाभ मजबूत बना रहेगा.

ग्रॉस एनपीए रेश्यो बढ़ सकता है

इक्रा ने अनुमान जताया कि सकल एनपीए अनुपात मार्च 2027 तक बढ़कर 1.71.8 प्रतिशत हो सकता है, जो जून 2026 में 1.7 प्रतिशत था. शुद्ध एनपीए अनुपात 0.40.5 प्रतिशत रह सकता है, जबकि जून 2026 में यह 0.4 प्रतिशत था. रेटिंग एजेंसी को वित्त वर्ष 202627 में बैंक ऋण वृद्धि 15.115.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. इससे 32.333.8 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण वितरित हो सकता है. वित्त वर्ष 202526 में बैंक ऋण वृद्धि 15.9 प्रतिशत रही थी. हालांकि, इक्रा ने कहा कि भूराजनीतिक जोखिम और महंगाई का दबाव उसके वृद्धि अनुमान के सामने चुनौतियां पैदा कर सकते हैं. उपलब्ध नकदी का इस्तेमाल होने के बाद घरेलू जमा में मजबूत वृद्धि बनाए रखना भी वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बैंकों के लिए महत्वपूर्ण होगा.

बैंकों के ब्याज मार्जिन में सुधार हो सकता है

ब्याज दरों के चक्र में बदलाव से बैंकों के शुद्ध ब्याज मार्जिन को समर्थन मिल सकता है. एजेंसी के मुताबिक, कर्ज पर ब्याज दरें बैंक जमा पर ब्याज की दरों के मुकाबले तेजी से बदल सकती हैं, जिससे बैंकों के ब्याज मार्जिन में सुधार हो सकता है. इक्रा ने अलग से जारी एक अनुमान में कहा कि गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनियों की प्रबंधनअधीन परिसंपत्तियां वित्त वर्ष 202627 में 1517 प्रतिशत और वित्त वर्ष 202728 में 1416 प्रतिशत बढ़ सकती हैं. हालांकि, एनबीएफसी की उधारी लागत बढ़ने की आशंका है. वित्त वर्ष 202627 में उनके औसत कोष की लागत 0.100.20 प्रतिशत बढ़ सकती है. वृद्धि और मौजूदा या परिपक्व हो रहे कर्ज के पुनर्वित्त के लिए एनबीएफसी तथा आवास वित्त कंपनियों को इस वित्त वर्ष में 6.97.1 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की जरूरत होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY