शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वंतारा में होगा हाथी के बच्चे का इलाज, 18 महीने से बीमार ‘माया’ को केरल से किया गया एयरलिफ्ट​ | Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन​ | यूपी में नेताओं की कथा: धीरेंद्र कृष्ण की सबसे ज्यादा डिमांड, राजन महाराज-प्रदीप मिश्रा दूसरे नंबर पर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bengaluru Murder Case: कैब ड्राइवर ने पत्नी-सास समेत की 7 लोगों की हत्या! पुलिस कर रही मामले की जांच​

Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी में से एक ही घर के 7 लोगों की हत्या का मामला सामने आ रहा है। एक कैब ड्राइवर अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज था, जिसकी वजह से पहले उसने पत्नी सुनीता की हत्या की। फिर अपने ससुराल पक्ष के 6 और लोगों की भी बड़े बेरहमी […]

Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी में से एक ही घर के 7 लोगों की हत्या का मामला सामने आ रहा है। एक कैब ड्राइवर अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज था, जिसकी वजह से पहले उसने पत्नी सुनीता की हत्या की। फिर अपने ससुराल पक्ष के 6 और लोगों की भी बड़े बेरहमी हत्या कर दी। मृतकों में 7 साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। 

पुलिस ने आरोपी की पहचान शेखर के रूप में की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है।

आखिर क्यों की हत्या?

पुलिस के मुताबिक, शेखर की शादी करीब 20 साल पहले सुनीता से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों के विवाद में सुनीता की मां और उसके भाई उसका साथ देते थे। बताया जा रहा है कि,  सुनीता का अपने मायके जाना आरोपी को पसंद नहीं था। इस बात को लेकर पतिपत्नी के बीच कई बार झगड़े भी हुए थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया।

कैसे की हत्या?

आरोप है कि शेखर ने अपने घर पर ही पहले अपनी पत्नी सुनीता की सिलबट्टे से हमला कर कर दी। इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। वारदात को छिपाने के लिए उसने सुनीता का मोबाइल फोन बंद कर दिया और आसपास के लोगों को बताया कि वह घूमने गई है।

इसके अगले दिन आरोपी ने अपने दो सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने घर बुलाया। पुलिस के मुताबिक,उसने दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद उनकी पत्नियों दिव्या और नलिनी, अपनी सास रूपवती और शिवकुमार के 7 साल के बेटे पुनीत को भी मौत के घाट उतार दिया।

कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा?

यह पूरा मामला तब सामने आया, जब गुरुवार को नलिनी की मां ने उसके लापता होने की शिकायत श्रीरामपुरा पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को परिवार के कई सदस्यों के गायब होने और  की जानकारी मिली।

जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम खुलासे होने की बात सामने आई है।

आरोपी ने की सबूत मिटाने कोशिश

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने घर में फैले खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया था। शवों को अलगअलग जगहों पर ले जाने के लिए कार का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार और ग्राइंडिंग स्टोन को जब्त कर लिया है। पुलिस को नंदी हिल्स के पास से 7 साल के पुनीत का शव बरामद किया। वहीं बाकी शवों की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY