रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
172 क्रांतिकारियों को फांसी की सजा, नेहरू नहीं आए बचाने; CM योगी आदित्यनाथ का दावा​ | सीरीज हारकर भी न्यूजीलैंड ने जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, गंभीर और श्रेयस की गलती से हारे लगातार 2 मैच​ | पहले कपड़े उतरवाए, फिर खंभे से बांधकर पीटा… दोस्त के साथ गर्लफ्रेंड से मिलने आया था युवक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले कपड़े उतरवाए, फिर खंभे से बांधकर पीटा… दोस्त के साथ गर्लफ्रेंड से मिलने आया था युवक​

कर्नाटक के हावेरी जिले में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए एक युवक और उसके दोस्त की लड़की के घर वालों ने बुरी तरह पिटाई की है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. मामला हावेरी में रत्तीहल्ली तालुक के बत्थिकोप्पा गांव का है. इस अमानवीय घटना 27 अक्टूबर की है. […]

कर्नाटक के हावेरी जिले में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए एक युवक और उसके दोस्त की लड़की के घर वालों ने बुरी तरह पिटाई की है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. मामला हावेरी में रत्तीहल्ली तालुक के बत्थिकोप्पा गांव का है. इस अमानवीय घटना 27 अक्टूबर की है. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक रत्तीहल्ली गांव के रहने वाले प्रमोद और बत्थिकोप्पा गांव की रहने वाली भावना के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करने वाले थे. कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग भी गए थे और अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच गए थे. हालांकि उस समय भावना के मातापिता ने उन्हें यह कहते हुए मना लिया कि दोनों की शादी धूमधाम से कराएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

भावना ने प्रेमी को बुलाया

घर लौटने के बाद भी जब उसकी शादी की कोई बात नहीं बनी तो भावना ने पत्र लिखकर अपने प्रेमी को तैयार किया और अपने घर बुलाया. पत्र पाते ही प्रेमी प्रमोद भी अपने मित्रों प्रकाश और परशुराम के साथ बत्तिकोप्पा गांव पहुंच गया. जब उसने भावना को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, तो युवती के परिवारवालों ने उन तीनों को पकड़ लिया. फिर उन्हें अर्द्धनग्न कर खंभे से बांध दिया. इसके बाद बेरहमी से पिटाई की.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर वहां मौजूद भीड़ में अफरातफरी मच गई. सभी लोग भाग गए. इसके बाद पुलिस ने प्रमोद, प्रकाश और परशुराम को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है. इन्हें गंभीर चोटें आई हैं. इनके परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के परिवार वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY