गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एटा में शराब पीने के बाद 3 युवकों की मौत, एक्सपायरी शराब पीने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस​

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में शराब पीने के बाद तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी. इसके कुछ ही मिनट बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. आननफानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना […]

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में शराब पीने के बाद तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी. इसके कुछ ही मिनट बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. आननफानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीनों ने एक्सपायरी शराब पी थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है. हालांकि मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह घटना निधौली कलां क्षेत्र के किशोरपुर गांव की है. मृतकों की पहचान अजीत , जीतू और शिव कुमार के रूप में हुई है. अजीत चंद्रपाल का बेटा था, जबकि जीतू लेखराज का बेटा और शिव कुमार दुर्ग विजय का पुत्र था. तीनों आपस में रिश्तेदार होने के साथ दोस्त भी थे.

तीनों ने साथ बैठकर पी थी शराब

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. बताया जा रहा कि उन्होंने गांव के प्राइमरी स्कूल के पास बैठकर शराब पार्टी की थी. शराब पीने के कुछ ही मिनट बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उनकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से परिवारों में चीखपुकार मच गई.

परिजनों ने लगाया एक्सपायरी शराब का आरोप

तीनों युवकों की मौत के बाद परिजनों ने शराब की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि युवकों ने एक्सपायरी शराब पी थी. इसी वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उनकी जान चली गई. हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शराब एक्सपायरी थी या उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था.

डीएम और एसएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीएम एम. अरुण मौली और एसएसपी इलामारन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY