Viral

उद्घाटन के अगले ही दिन जाम! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उमड़ी गाड़ियों की भीड़

Expressway Traffic Jam Viral Video : दिल्ली से देहरादून की दूरी कम करने के लिए बनाए गए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 अप्रैल को हुआ, लेकिन इसके अगले ही दिन यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल गई।

उद्घाटन के अगले ही दिन जाम! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उमड़ी गाड़ियों की भीड़
उद्घाटन के अगले ही दिन जाम! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उमड़ी गाड़ियों की भीड़

इस एक्सप्रेसवे को करीब 5 साल में तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य यात्रा समय को कम करना और सफर को आसान बनाना था। हालांकि, उद्घाटन के तुरंत बाद ही बड़ी संख्या में लोग इसे देखने और टेस्ट करने पहुंच गए, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Gheeyal (@abhishek_yyz)

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम

पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे पर चारों तरफ गाड़ियों की भीड़ है। वीडियो पोस्ट करने वाले अभिषेक घीयाल ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “तो सब आ गए न देहरादून, कोई रह तो नहीं गया।”

इस के जरिए उन्होंने यह भी दिखाया कि नए एक्सप्रेसवे को लेकर लोगों में कितना उत्साह है। हालांकि, इतनी भारी भीड़ के कारण यात्रा का अनुभव उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और कई लोगों को जाम में फंसना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने इस जाम को लेकर मजेदार कमेंट किए

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे चार फेज में बनाया गया है, जिसमें पहला फेज अक्षरधाम से शुरू होता है और करीब 32 किलोमीटर लंबा है। दूसरा फेज 118 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है, जबकि तीसरा और चौथा फेज क्रमशः 40 और 12 किलोमीटर लंबे हैं।

खास बात यह है कि चौथे फेज को वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के रूप में डिजाइन किया गया है, ताकि जानवरों की आवाजाही प्रभावित न हो। सोशल मीडिया पर लोग इस जाम को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं- कुछ का कहना है कि 2.5 घंटे का सफर अब 5 घंटे का हो जाएगा।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply