फिनलैंड एक ऐसा देश है जो लगातार 9 साल से दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है। यहां के लोगों के खुश रहने का असल राज है सही लाइफस्टाइल, कम तनाव, कुदरत से करीबी, पैदल चलने की आदत, समय पर काम, समय पर आराम, मजबूत सोशल सपोर्ट और ऐसा खाना जो शरीर पर बोझ नहीं, ताकत बनकर काम करे। मतलब वहां खुशी कोई इमोशन भर नहीं एक हेल्दी सिस्टम है। यही वजह है कि वहां लोग सिर्फ खुश नहीं, ज्यादा हेल्दी भी रहते हैं। औसत उम्र ज्यादा है, हार्ट हेल्थ बेहतर है और दिल की बीमारी से मौत का खतरा भारत के मुकाबले कम है। जबकि भारत में तस्वीर उलटी है।

हमारे देश में खराब खानपान, ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड, तनाव, कम नींद, बढ़ता वजन, शुगर-बीपी और तेज रफ्तार जिंदगी दिल पर लगातार दबाव बढ़ा रही है। यही वजह है कि हार्ट रिस्क कम उम्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। अब गर्मी का मौसम इस खतरे को और ट्रिगर कर सकता है। डिहाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट गड़बड़ी, लो या हाई बीपी, तेज धड़कन, घबराहट, सीने में जकड़न, सांस फूलना और थकावट, ये सब हार्ट पर एक्स्ट्रा प्रेशर डाल सकते हैं। इसलिए अलर्ट रहिए और पानी सही मात्रा में पीजिए, नमक-तेल-प्रोसेस्ड फूड कम कीजिए, धूप के पीक घंटे में बचिए और साथ में अपने दिल का ख्याल रखना बिल्कुल मत भूलिए। कहने का मतलब ये कि रोजाना 40 मिनट योग कीजिए और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
रोजाना योग करें
अगर आपको 100 साल निरोगी रहना है तो इसके लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करने की आदत डाल लें। इससे शरीर फिट रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं। इसके अलावा आप सर्वांगासन, शीर्षासन और प्राणायाम करें। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और आप लंबे समय तक खुश और जवान रहेंगे।
मोटापा कैसे घटाएं
हेल्दी लाइफस्टाइल में मोटापा कंट्रोल करना अहम है। इसके लिए अदरक-नींबू की चाय पीएं। रोजाना रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। रोज 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबालें और 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं।
थायराइड के लिए योग
इसके लिए आप उष्ट्रासन, मत्स्यासन, सर्वांगासन, सिंहासन और उज्जायी कर सकते हैं। सही लाइफस्टाइल से थायराइड को काफी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए मुलेठी, तुलसी, त्रिफला, अश्वगंधा, धनिए का रस, एलोवेरा जूस, गर्म दूध का सेवन करें।
हार्ट को मजबूत बनाने के नेचुरल उपाय
दिल को मजबूत बनाने के लिए रोजाना व्यायाम करें। इसके अलावा आप अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसमें 1 चम्मच अर्जुन छाल, 2 ग्राम दालचीनी, 5 तुलसी के पत्ता डालकर उबाल लें। इसे छानकर पी लें। इस काढ़े को पीने से हार्ट की ब्लॉकेज को कम किया जा सकता है।
शुगर को कंट्रोल करें
आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं जिनसे शुगर को कम या कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए खीरा-करेला और टमाटर का जूस बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप गिलोय का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
|
|





