Sports

पंजाब किंग्स के खिलाफ MI को आई रोहित शर्मा की याद, अब कोच महेला जयवर्धने ने बताया कब करेंगे चोट से वापसी

Rohit Sharma injury Update: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खराब दौर से गुजर रही है. टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 5 मैचों के बाद भी 1 भी विकेट हासिल नही कर सके हैं, वहीं टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही रोहित शर्मा सॉलिड फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन आरसीबी (RCB) के खिलाफ मैच में वो चोट की वजह से बीच मैच में बाहर हो गए.

पंजाब किंग्स के खिलाफ MI को आई रोहित शर्मा की याद, अब कोच महेला जयवर्धने ने बताया कब करेंगे चोट से वापसी
पंजाब किंग्स के खिलाफ MI को आई रोहित शर्मा की याद, अब कोच महेला जयवर्धने ने बताया कब करेंगे चोट से वापसी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बिना मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था, हिटमैन के जगह पर खेल रहे क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ा था, लेकिन इसके बावजूद टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था. इस मैच में मिली शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट दिया है.

Rohit Sharma की चोट पर मुंबई इंडियंस के कोच ने दिया अपडेट

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने रोहित शर्मा की चोट पर बात की है. रोहित शर्मा को पिछले मैच में चोट लगी थी, जिसके बाद से उन्हें बीच मैच में आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 19 रन बनाकर बाहर लौटना पड़ा था. इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा की जगह पर क्विंटन डी कॉक को मौका दिया गया था, जिन्होंने शानदार शतक लगाया है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की चोट पर टीम की हार के बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने बात की है. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि

“टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता. सीजन अभी लंबा है. हम रोहित पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते.”

आरसीबी के खिलाफ चोटिल हुए थे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा जब मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने आए तो 13 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आरसीबी के खिलाफ मुंबई की बल्लेबाजी के 6वें ओवर के दौरान दाहिने पैर में हैमस्ट्रिंग में दर्द होने लगा और उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया.

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले बुधवार को अभ्यास किया. हिटमैन जब अभ्यास के लिए मैदान में उतरे तो उनके पैर में पट्टी बंधी हुई थी. रोहित शर्मा को चलने में भी दिक्कत हो रही थी, वहीं इसके बावजूद भी उन्होंने हल्का फुल्का अभ्यास किया, लेकिन जल्दी ही वापस लौट गए.

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यास सत्र के दौरान टीम के एक अधिकारी ने कहा कि

“चिकित्सा टीम और कोचिंग स्टाफ उनकी जांच कर रहे हैं. जल्द ही हमें उनकी उपलब्धता के बारे में पता चल जाएगा.”

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply