Ahsaas Channa Gudgudi Film: किसी भी कलाकार के लिए कान फिल्म समारोह तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। साल 2026 में इस प्रतिष्ठित मंच पर शॉर्ट फिल्म ‘गुदगुदी’ की एंट्री ने भारतीय सिनेमा को गर्व का मौका दिया है। इस फिल्म में नजर आने वाली अहसास चन्ना इन दिनों खास चर्चा में हैं, जिनका सफर बचपन से ही अभिनय की दुनिया में शुरू हो गया था।

अहसास चन्ना की शॉर्ट फिल्म ‘गुदगुदी’ को कान्स के ‘मार्चे दू फिल्म’ सेक्शन में जगह मिली है, जो दुनिया के सबसे बड़े फिल्म मार्केट प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है। फिल्म में उनके साथ हृदांश पारेख, आरव और प्रतीक राठौड़ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस उपलब्धि ने न सिर्फ फिल्म बल्कि अहसास के करियर को भी नई ऊंचाई दी है।
बचपन से ही एक्टिंग की शुरुआत
5 अगस्त 1999 को मुंबई में जन्मीं अहसास चन्ना एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इकबाल सिंह चन्ना पंजाबी फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं, जबकि उनकी मां कुलबीर कौर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अहसास ने बहुत छोटी उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने फिल्म वास्तु शास्त्र में सुष्मिता सेन के बेटे का किरदार निभाया था। इसके अलावा माय फ्रेंड गणेशा में ‘आशू’ के रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
लड़के के किरदारों से मिली पहचान
दिलचस्प बात यह है कि अपने शुरुआती करियर में अहसास ने ज्यादातर लड़कों के किरदार निभाए। कभी अलविदा ना कहना में शाहरुख खान के साथ भी वह एक बच्चे के रूप में नजर आई थीं। बाद में 2008 में आई हॉरर फिल्म फूक में पहली बार उन्होंने एक लड़की का किरदार निभाया और अपने अभिनय का नया पहलू दिखाया।
OTT की दुनिया में बनाई अलग पहचान
बड़े होने के बाद अहसास चन्ना ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई। वह कोटा फैक्ट्री, गर्ल्स हॉस्टल, हॉस्टल डेज और हाफ सीए जैसे में नजर आ चुकी हैं। उनके किरदारों को युवाओं के बीच खासा पसंद किया गया। अहसास ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की है। अभिनय के साथ-साथ वह पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।





