Entertainment

Love and War की रिलीज डेट फाइनल, 2027 में बड़े पर्दे पर होगी टक्कर, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

Love and War Release Date: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस के इंतजार का आखिरकार अंत हो गया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट ऑफिशियली अनाउंस कर दी गई है, जिससे सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Love and War की रिलीज डेट फाइनल, 2027 में बड़े पर्दे पर होगी टक्कर, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
Love and War की रिलीज डेट फाइनल, 2027 में बड़े पर्दे पर होगी टक्कर, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म को गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिससे इसे पैन-इंडिया स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

बार-बार टलती रही रिलीज

गौरतलब है कि इस फिल्म की घोषणा जनवरी 2024 में की गई थी और पहले इसे 2025 में रिलीज करने की योजना थी। हालांकि, शूटिंग और अन्य कारणों से इसकी रिलीज डेट को दो बार आगे बढ़ाया गया। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की दूसरी बड़ी फिल्म ‘रामायण पार्ट वन’ के शेड्यूल के चलते भी ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज में देरी हुई।

दमदार स्टारकास्ट और पीरियड ड्रामा

फिल्म में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक पावरफुल और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें भावनाओं के साथ-साथ भव्यता का भी खास ध्यान रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी 1960 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित हो सकती है, जिसमें रणबीर और विक्की एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे।

भंसाली का विजुअल मैजिक फिर आएगा नजर

अपनी भव्य फिल्मों और शानदार स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। ‘लव एंड वॉर’ से भी दर्शकों को बड़े स्केल, दमदार म्यूजिक और गहरी भावनाओं से भरी कहानी की उम्मीद है। रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2027 की शुरुआत में रिलीज होने वाली यह फिल्म पर कितना बड़ा धमाका करती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply