Viral

गर्मी में चंद दिन मिलता है ये फल, दिखने छोटा और लाल रंग का होता है, जानिए फालसे खाने के फायदे

आयुर्वेद कहता है कि सीजन के हिसाब से हमें फल सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। खासतौर से ऐसे फल सब्जी जो आपके आसपास पैदा होते हों। ये फल सब्जियां ऋतु के अनुसार शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। गर्मी में पानी से भरपूर फल सब्जियां आने लगते हैं। ऐसा ही एक फल है फालसा, जो सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। फालसा (Phalsa fruit) दिखने में मोती जितना होता है और इसका रंग लाल होता है। फालसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। लू लगने और गर्मी के कारण बुखार आने पर फालसा खाने फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं फालसे खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

गर्मी में चंद दिन मिलता है ये फल, दिखने छोटा और लाल रंग का होता है, जानिए फालसे खाने के फायदे
गर्मी में चंद दिन मिलता है ये फल, दिखने छोटा और लाल रंग का होता है, जानिए फालसे खाने के फायदे

फालसा क्या होता है?

फालसा एक फल होता है जो गर्मी के सीजन में मिलता है। फालसा काफी छोटा, गोल, मुलायम और लाल रंग का होता है। फालसा पीले रंग का झाड़ी पर आता है। बड़े मटर या जंगली झरबेरी जैसे धूसर रंग के होते हैं। जब फल कच्चा होता है तो ये हरे रंग का होता है लेकिन पकने पर लाल और बैंगनी रंग का हो जाता है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है।

फालसा में विटामिन

फालसा में पोटाशियम, विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गर्मी में फालसे का शरबत बनाकर पीते हैं। आचार्य बाल कृष्ण ने फायसे खाने के अनगिनत फायदे बताए हैं।

फालसा खाने के फायदे

पेट दर्द में राहत- खाने में लापरवाही होने पर या कुछ असंतुलित खाने पर पेट दर्द की परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे में फालसे का रस काफी फायदेमंद साबित होता है। पेट दर्द होने पर 5-10 मिली फालसे के रस पीने से आराम मिल जाएगा।

पेशाब के रोगों में फायदेमंद- फालसा खाने से मूत्र संबंधी रोगों में काफी राहत मिलती है। पेशाब करते वक्त जलन होना या पेशाब के वक्त दर्द होने की समस्या में लाभ मिलता है। अगर यूटीआई है तो फालसे की जड़ का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए 5 ग्राम फालसा के जड़ को रात भर 50 मिली पानी में भिगोकर रखें। इसे छानकर सुबह शाम पी लें।

डायबिटीज में फायदेमंद- फालसा डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद फल हो सकता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि फालसा के उपयोग करने से शुगर की मात्रा को खून में सामान्य रखने में मदद मिलती है।

हड्डियों को मजबूत बनाए- फालसा में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए फालसे का सेवन हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनती है।

दस्त में असरदार- अगर गर्मी या किसी दूसरे कारण से दस्त की समस्या हो रही है तो फालसा के फल का सेवन करना फायदेमंद होता है। फालसा कषाय रस प्रधान होता है जो दस्त को नियंत्रित करने में मदद करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply