शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: दिन में फार्मा मैनेजर, रात में DRI अफसर… चंबल एक्सप्रेस में 2KG सोना लूटने का आरोपी गिरफ्तार​ | Bijnor Girl Death: बिजनौर में कसौंदी की फलियां खाने से तीसरी बच्ची की भी मौत, दिल्ली AIIMS में तोड़ा दम, 2 दिन में गई 3 मासूमों की जान​ | कठिन समय में भी जनता के प्रति योगी का दिखा समर्पण…सुबह उत्तराखंड तो शाम में लखनऊ दीक्षांत समारोह में हुए शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: दिन में फार्मा मैनेजर, रात में DRI अफसर… चंबल एक्सप्रेस में 2KG सोना लूटने का आरोपी गिरफ्तार​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चंबल एक्सप्रेस में कारोबारी से दो किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस ने बरेली के एक फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर खुद को DRI यानी राजस्व […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चंबल एक्सप्रेस में कारोबारी से दो किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस ने बरेली के एक फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर खुद को DRI यानी राजस्व आसूचना निदेशालय का अधिकारी बताया और इसी फर्जी पहचान के सहारे कारोबारी से सोना लूट लिया. पुलिस ने आरोपी राहुल मौर्य के कब्जे से लूट का 880 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये बताई गई है.

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी संजीव खंडेलवाल चंबल एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. इसी दौरान राहुल मौर्य और उसके चार साथी कथित तौर पर DRI अधिकारी बनकर ट्रेन में पहुंचे. आरोप है कि पांचों ने अधिकारी होने का रौब दिखाते हुए कारोबारी से करीब दो किलो सोना अपने कब्जे में ले लिया और फिर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने बिहार के भभुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप

मामले की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के तार बरेली से जुड़े मिले. इसके बाद पुलिस ने बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया. मामले का खुलासा एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने किया. पुलिस ने आरोपी के पास से 880 ग्राम सोना बरामद किया है. बाकी सोने और लूट की रकम के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

जांच में राहुल मौर्य की संपत्तियों को लेकर भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. आरोप है कि उसने लूट और अवैध कमाई से बरेली में कई मकान बनवाए हैं. पुलिस अब उसकी संपत्तियों का पूरा ब्योरा जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित लूट की रकम कहांकहां निवेश की गई.

चार साथी अब भी फरार

इस वारदात में राहुल के अलावा चार अन्य आरोपी भी शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने इससे पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और लूटे गए बाकी सोने को कहां छिपाया गया है. एक फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर काम करने वाले राहुल की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे गिरोह के नेटवर्क और उसकी संपत्तियों की जांच तेज कर दी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY