अडानी ग्रुप अगले पांच से छह वर्षों में इंफ्रा, एनर्जी और डेटा सेंटर सेक्टर्स में 120 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की योजना बना रहा है. अडानी ग्रुप के वार्षिक सम्मेलन पर ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज की एक शोध रिपोर्ट में यह कहा गया है. इसके साथ ही ग्रुप अपने शुद्ध कर्ज को अपनी परिचालन आय के 3.5 गुना से नीचे रखने का प्रयास कर रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर जेफरीज की रिपोर्ट में क्या कहा गया है.

नेट कर्ज घटा
जेफरीज की शोध रिपोर्ट के अनुसार अपने वार्षिक निवेशक सम्मेलन में ग्रुप ने कहा कि उसका शुद्ध कर्ज और ईबीआईटीडीए अनुपात 201923 के दौरान लगभग 3.63.8 गुना के उच्चस्तर से घट गया है. ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी जुगेशिंदर सिंह ने मजबूत वित्तीय स्थिति के प्रमाण के रूप में उधारी की कम लागत, परिसंपत्तियों पर सुधरते प्रतिफल और वित्तपोषण के विविध आधार का उल्लेख किया.
किस लेवल पर आएगा कर्ज?
जेफरीज के अनुमानों के मुताबिक अडानी ग्रुप की छह लिस्टेड कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 202627 और 202728 में इनका कुल शुद्ध कर्ज और ईबीआईटीडीए अनुपात 3.7 गुना रहेगा, जो वित्त वर्ष 202829 में घटकर 3.4 गुना और वित्त वर्ष 202930 में 3.1 गुना पर आ जाएगा. अंबुजा सीमेंट के अधिग्रहण से जुड़े कर्ज को शामिल करने पर ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 202627 और 202728 में इस अनुपात के क्रमशः 4.0 गुना और 3.9 गुना रहने का अनुमान लगाया है.
निवेश कैटेगिरी की रेटिंग मिली
सिंह ने सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कहा कि शुद्ध कर्ज और ईबीआईटीडीए अनुपात 201923 के लगभग 3.63.8 गुना के शिखर से नीचे आ गया है. प्रबंधन ने कहा कि परिसंपत्तियों पर प्रतिफल लगभग 14.5 प्रतिशत है, या निर्माणाधीन परियोजनाओं को छोड़कर लगभग 16 प्रतिशत है, तथा औसत उधारी लागत 2019 के लगभग 10 प्रतिशत से घटकर करीब 7.5 प्रतिशत रह गई है. ग्रुप की लगभग 92 प्रतिशत कंपनियों को निवेश श्रेणी की रेटिंग मिली है, जबकि लक्ष्य 100 प्रतिशत का है.
10 साल का प्लान
प्रबंधन को 10 वर्षों में परिचालन से लगभग 120 अरब डॉलर की संचयी नकदी मिलने की उम्मीद है, जो प्रस्तावित पूंजीगत व्यय के लगभग बराबर है. ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों ने वित्त वर्ष 202627 से 203031 तक सालाना दो लाख करोड़ रुपए से 2.2 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है, जो वित्त वर्ष 202526 के 1.53 लाख करोड़ रुपए की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत से 44 प्रतिशत अधिक है.