गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा: मुंहबोले मामा ने नाबालिग बच्ची को जंगल में ले जाकर किया रेप, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार​ | Bangladesh Violence: हिंसा, बम धमाके और लॉकडाउन से दहला बांग्लादेश, शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच बिगड़े हालात​ | अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत मामले में 6 नामजद समेत 50 पर FIR; राजभर बोले- बुलडोजर सबसे नहीं संभलता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Namo Bharat Fast Train: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 8 अतिरिक्त ट्रेनें शुरू, 50 मिनट से कम में पूरा होगा सफर​

Namo Bharat Fast Trains: अगर आप दिल्लीमेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए  खुशखबरी।  यात्रियों की सुविधा और सफर का समय कम करने के लिए 16 नवंबर सोमवार से कॉरिडोर पर 8 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के मुताबिक, इन […]

Namo Bharat Fast Trains: अगर आप दिल्लीमेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए  खुशखबरी।  यात्रियों की सुविधा और सफर का समय कम करने के लिए 16 नवंबर सोमवार से कॉरिडोर पर 8 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के मुताबिक, इन अतिरिक्त ट्रेनों की मदद से दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।

बता दें कि, ये ट्रेनें सुबह और शाम के समय चलेंगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का ठहराव चुनिंदा स्टेशनों पर ही होगा, जिससे यात्रियों को कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद मिल सकेगी।

किन स्टेशनों पर रुकेंगी फास्ट Namo Bharat Train?

अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनों को तेज गति से संचालित करने के लिए इनके ठहराव सीमित रखे गए हैं। ये ट्रेनें कॉरिडोर के 5 प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेंगी। इनमें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीनगर शामिल हैं।

कम स्टॉपेज होने की वजह से यात्रियों को बारबार रुकने और ट्रेन के दोबारा चलने में लगने वाला समय बचाने में मदद मिलेगी।

कितने समय में पूरा होगा सफर?

NCRTC के मुताबिक, सीमित ठहराव वाली इन तेज नमो भारत ट्रेनों से यात्रियों का काफी समय बचेगा। आनंद विहार से गाजियाबाद के बीच की दूरी महज 8 मिनट में तय की जा सकेगी। वहीं, आनंद विहार से बेगमपुल तक पहुंचने में 36 मिनट और गाजियाबाद से बेगमपुल तक पहुंचने में केवल 28 मिनट लगेंगे।

इस व्यवस्था का फायदा खासतौर पर दिल्लीमेरठ के बीच सफर करने वाले नौकरीपेशे और पढ़ाई करने वाले यात्रियों को मिलेगा।

सुबह और शाम कितने बजे मिलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें?

NCRTC के मुताबिक, इन 8 अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का संचालन सुबह और शाम के समय में किया जाएगा। 

सुबह सराय काले खां और मोदीनगर दोनों टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 8 बजे और 8:30 बजे ट्रेनें चलेंगी। वहीं यात्रियों को शाम के समय 6 बजे और 6:30 बजे अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं मिलेंगी। इससे ऑफिस जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ के समय राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY