क्रिकेट की दुनिया में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और यूएई ए के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने बदल गए।

वैभव सूर्यवंशी महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत इंडिया ए ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में खेली 204 रनों की ऐतिहासिक पारी
यूएई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। वैभव ने केवल 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका और उन्होंने 40 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
वैभव ने अपनी पारी में कुल 53 गेंदों का सामना करते हुए 204 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के और 7 चौके निकले। उन्होंने 384.91 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
Vaibhav Sooryavanshi ने एक पारी में बनाए पांच बड़े रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में एकदो नहीं, बल्कि पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
1. सबसे तेज शतक: वैभव ने 28 गेंदों में शतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मैक्गर्क का 29 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2. सबसे तेज 150 रन: उन्होंने महज 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी वैभव के नाम था, जिसे उन्होंने 59 गेंदों में बनाया था।
3. सबसे तेज दोहरा शतक: वैभव ने 52 गेंदों में 200 रन पूरे किए। इससे पहले न्यूजीलैंड के चैड बोवेस ने 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
4. एक पारी में सर्वाधिक छक्के: वैभव ने 28 छक्के लगाकर लिस्टए क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले डार्सी शॉर्ट के नाम 23 छक्कों का रिकॉर्ड था।
5. टीम के छक्कों का रिकॉर्ड: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया ए ने पूरी पारी में 31 छक्के लगाए और टीम के छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया।
Vaibhav Sooryavanshi ने फिर दिखाई अपनी प्रतिभा
नेपाल और पाकिस्तान ए के खिलाफ पिछले मुकाबलों में वैभव का बल्ला अपेक्षा के मुताबिक नहीं चला था। लेकिन यूएई के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने न सिर्फ इंडिया ए को जीत दिलाई, बल्कि क्रिकेट जगत में एक बार फिर उनकी चर्चा तेज कर दी है।