मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अतरौलिया सीट पर कोई समझौता नहीं होगा… संजय निषाद ने ओपी राजभर को दी चुनौती​ | अडानी ग्रुप का महा-निवेश प्लान! इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में $120 अरब से ज्यादा करेगा खर्च​ | परफ्यूम में क्यों मिलाया जाता है अल्कोहल? जानें खुशबू के पीछे का साइंस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अतरौलिया सीट पर कोई समझौता नहीं होगा… संजय निषाद ने ओपी राजभर को दी चुनौती​

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. एक तरफ सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में भी सीटों को लेकर खींचतान की चर्चा है. इस बीच निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में […]

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. एक तरफ सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में भी सीटों को लेकर खींचतान की चर्चा है. इस बीच निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि अतरौलिया सीट पर कोई समझौता नहीं होगा. गठबंधन और सीट बंटवारे पर संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी यह तय करे कि सहयोगी दलों को कौन सी सीटें देनी हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी को 403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर? निषाद समाज का प्रभाव यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है. उन्होंने अतरौलिया विधानसभा सीट पर अपना दावा दोहराया और कहा कि इस सीट पर कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हम सीटों के लिए नहीं बल्कि जीत और समाज के अधिकारों के लिए राजनीति करते हैं.

संजय निषाद ने ओपी राजभर पर साधा निशाना

संजय निषाद ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए राजभर समाज को ST में शामिल कराने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ें. उन्होंने ओपी राजभर को चुनौती देते हुए कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर हमारे साथ आइए, विधानसभा से सड़क तक लड़ेंगे. वोट लेना है तो राजभर समाज के अधिकारों के लिए भी हमारी तरह दहाड़ना होगा.

सपाकांग्रेस गठबंधन पर कसा तंज

उन्होंने सपाकांग्रेस गठबंधन पर भी तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार 100 सीटें देकर सपा हाफ हो गई थी, इस बार साफ हो जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन हारी हुई सीटों पर भाजपा कभी नहीं जीती, उन्हीं सीटों की मांग कर रहे हैं.

NDA में अभी सीट शेयरिंग पर बातचीत नहीं

वैसे यूपी चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी बातचीत शुरू नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर विवाद जरूर सामने आ गया है. ओपी राजभर ने अपने बेटे अरुण राजभर के लिए इस सीट से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट निषाद पार्टी को दी गई थी. अब संजय निषाद ने इसपर एतराज जताते हुए कहा है कि ओपी राजभर अपने सहयोगी से सलाह किए बिना या NDA में सीटशेयरिंग एग्रीमेंट किए बिना सीट पर दावा कैसे कर सकते हैं.

पिछली बार अतरौलिया सीट पर किसने लड़ा था चुनाव?

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के गठबंधन के तहत अतरौलिया सीट निषाद पार्टी को दी गई थी और पार्टी ने इस सीट से इंजीनियर प्रशांत सिंह को मैदान में उतारा था, लेकिन वह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संग्राम सिंह यादव से करीब 17,000 वोटों से हार गए थे. लेकिन इस बार ओपी राजभर ने सीट शेयरिंग से पहले ही अपने बेटे के लिए इस सीट पर दावा ठोक दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY