शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मामी के कहने पर भांजों ने चुराया बच्चा, बेचने से पहले पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर; पकड़ा गया पूरा गिरोह​ | पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाडर से टकराकर पलटी कार, बाप-बेटे की मौत; महिला समेत 3 घायल​ | बैंकिंग सेक्टर से आई बड़ी खबर! दूसरी तिमाही में HDFC Bank की बल्ले-बल्ले, नेट प्रॉफिट पहुंचा ₹20,700 Cr​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अट्रैक्टिव दिखना चाहते हैं? खुद में बदलें ये 5 चीजें, दिखेगा रिजल्ट​

आपकी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए फिटनेस बहुत मैटर करती है. आप रोजाना कुछ एक्टिविटी कर सकते हैं. रनिंग, से लेकर साइकलिंग, तैराकी, कोई स्पोर्ट जो आपको फिट रख सके जैसे डांसिंग, फुटबॉल. आप चाहे तो योगा, जुम्बा या जिम भी जॉइन कर सकते हैं. बस खुद को फिट बनाएं. ये आपकी सेहत के […]

आपकी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए फिटनेस बहुत मैटर करती है. आप रोजाना कुछ एक्टिविटी कर सकते हैं. रनिंग, से लेकर साइकलिंग, तैराकी, कोई स्पोर्ट जो आपको फिट रख सके जैसे डांसिंग, फुटबॉल. आप चाहे तो योगा, जुम्बा या जिम भी जॉइन कर सकते हैं. बस खुद को फिट बनाएं. ये आपकी सेहत के लिए भी जरूरी है.

अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी की बात करें तो स्किन का क्लीन, क्लियर होना भी इसका एक हिस्सा है. अपनी त्वचा का ख्याल रखें, क्योंकि जब कोई आपसे बात करता है तो उसकी नजर पहले फेस पर ही पड़ती है. हालांकि किसी और के लिए खुद को नहीं बदलना चाहिए, लेकिन ये अपने कॉन्फिडेंट के लिए भी जरूरी है कि आप स्किन को हेल्दी रखें. एक्ने, दागधब्बे जैसी चीजें हैं तो एक्सपर्ट की सलाह से अच्छा प्रोडक्ट लें. इसके अलावा रोजाना में मॉइस्चराइजिंग, टोनिंग, क्लींजिंग, सनस्क्रीन जैसी चीजों का ख्याल रखें.

पर्सनैलिटी में हाइजीन का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है. जैसे अपने बालों को अच्छे से सेट करना चाहिए. ये हेल्दी और चमकदार दिखें इसके लिए सिर्फ हेयर कटिंग नहीं बल्कि हेयर केयर भी करना जरूरी है. लड़के हैं तो अपनी शेव पर जरूर ध्यान दें. इसके अलावा नाखूनों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए.

पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होती है आपकी स्माइल. सीधे तौर पर कहा जाए तो इसमें आपको अपनी ओरल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए. कई बार दांतों का पीलापन, या मुंह से आने वाली बदबू शर्मिंदा महसूस करा सकती है. किसी डेंटल एक्सपर्ट से मिलकर इसे फिक्स करें.

आपके चलने, उठने से लेकर बैठने तक का तरीका पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होता है. कोशिश करें कि आपका पोस्चर बिल्कुल सही हो. ये आपको कॉन्फिडेंट दिखाता है. खड़े होते वक्त रीढ़ को सीधा रखें और कंधों को सॉफ्ट छोड़ते हुए पीछे की तरफ को रखें, कुछ लोग शोल्डर को आगे की तरफ झुका लेते हैं. ये देखने में बहुत खराब लगता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY