बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी; NDRF को बुलाया गया​ | कभी आपस में उलझे, कभी राजनीतिक दलों के निशाने पर आए, चुनाव आयुक्त के विवादों की कहानी​ | दिवाली से पहले कार बाजार में होगा बड़ा धमाका, ये दो कंपनियां लॉन्च करेंगी धांसू SUV​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Modi Cabinet Decisions : कैबिनेट के 2 बड़े फैसले, अश्विनी वैष्णव बोले- इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट के लिए बनेगी नई संस्था​

Modi Cabinet Decisions : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में देश के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत करने से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने Integrated Transport & Logistics Authority के गठन को नीति स्तर पर मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य देश में सड़क, रेल, बंदरगाह, विमानन, जलमार्ग […]

Modi Cabinet Decisions : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में देश के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत करने से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने Integrated Transport & Logistics Authority के गठन को नीति स्तर पर मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य देश में सड़क, रेल, बंदरगाह, विमानन, जलमार्ग और शहरी परिवहन जैसी अलगअलग व्यवस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।

कैसे काम करेगी ITLA?

LIVE: Press Conference by Union Minister Ashwini Vaishnaw on Cabinet decisions | PM Modi #ashwinivaishnav #cabinetdecisions #pmmodi #bjp #pressconference #live https://t.co/oTKhWU8p3j

— ANI October 6, 2026

500 करोड़ रुपये या उससे अधिक की परियोजनाओं की तकनीकी समीक्षा

ITLA केंद्र सरकार की 500 करोड़ रुपय  या उससे अधिक लागत वाली इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का तकनीकी मूल्यांकन करेगी। इसका मकसद परियोजनाओं में मल्टीमोडल कनेक्टिविटी और बेहतर प्लानिंग सुनिश्चित करना होगा।

नेशनल ट्रांसपोर्ट मास्टर प्लान

प्राधिकरण सड़क, रेलवे, बंदरगाह, विमानन, अंतर्देशीय जलमार्ग, तटीय शिपिंग, शहरी परिवहन और लॉजिस्टिक्स को शामिल करते हुए दीर्घकालिक राष्ट्रीय परिवहन योजना तैयार करने में भूमिका निभाएगा।

परियोजनाओं की निगरानी और प्रभाव का आकलन

500 करोड़ रुपये से अधिक की परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की निगरानी की जाएगी। परियोजनाओं में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद उसके प्रभाव का भी आकलन किया जाएगा।

एकीकृत ट्रांसपोर्ट डेटा रिपॉजिटरी

GSTN eway बिल, FASTag, VAHAN, GPS और शहरी ट्रैफिक डेटा को एकीकृत करने की दिशा में काम किया जाएगा। माल ढुलाई और यात्रियों के आवागमन से जुड़े डेटा का विश्लेषण कर भविष्य की परियोजनाओं की योजना को ज्यादा डेटा आधारित बनाया जाएगा।

नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी में सहयोग

ITLA नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, 2022 की समीक्षा और जरूरत के मुताबिक उसमें बदलाव के लिए सरकार को सलाह और सहयोग देगा।

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में क्षमता निर्माण:

लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में प्रशिक्षण, स्किलिंग और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने में भी प्राधिकरण की भूमिका होगी।

कैबिनेट के अन्य फैसले

कैबिनेट ने Small and Medium Enterprises Growth Fund को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड निर्धारित किया गया है। इस तरह बैठक में ITLA के गठन को लेकर नीतिगत फैसला लिया गया, जबकि छोटे और मध्यम उद्यमों की ग्रोथ के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी गई। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY