बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पटेलों को साधने के लिए अखिलेश का मास्टर प्लान, सपा ने तैयार किया 5 चुनावी चक्रव्यूह​ | यूरिन इंफेक्शन बार-बार क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कौन सी गलतियां हैं वजह​ | UP पुलिस का अरेस्ट मेमो में फर्जीवाड़ा… इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, आरोपी को लेकर दिया बड़ा आदेश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अंधविश्वास में हैवानियत! घर में घुसकर युवक ने काटा बुजुर्ग का गला, काला जादू करने का था शक​

झारखंड के पलामू में एक फिर अंधविश्वास के चलते हत्या का मामला सामने आया है. मामला पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में शाहपुर पंचायत के मंगरडीहा गांव का है. यहां ओझा गुनी की शक में एक युवक ने सीताराम रविदास के घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काट दिया. आरोपी की पहचान सीताराम […]

झारखंड के पलामू में एक फिर अंधविश्वास के चलते हत्या का मामला सामने आया है. मामला पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में शाहपुर पंचायत के मंगरडीहा गांव का है. यहां ओझा गुनी की शक में एक युवक ने सीताराम रविदास के घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काट दिया. आरोपी की पहचान सीताराम के पड़ोसी महंत राम के रूप में हुई है.

वारदात के बाद से ही वह परिवार समेत फरार हो गया है. इधर, वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया है. पुलिस के मुताबिक फिलहाल सीताराम के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

40 साल से यहां रहे थे सीताराम

पुलिस के मुताबिक सीताराम रविदास मूल रूप से पलामू के ही बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. हालांकि वह करीब 40 साल से नौडीहा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल मंगरडीहा गांव में रह रहे थे. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले यहां रहने वाले महंत राम के बेटे विवेक की तबीयत खराब हुई थी. उसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी.

काला जादू के शक में वारदात

इसके बाद महंत राम को लगा कि सीताराम रविदास ने ही उसके बेटे के लिए कुछ किया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है. इसी अंधविश्वास के चलते उसने बुधवार की सुबह सीताराम रविदास के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. वहीं जब तक पास पड़ोस के लोग आते, आरोपी परिवार समेत फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY