बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले, रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन, IDBI बैंक पर भी फैसला​ | मुकेश अंबानी का ऐतिहासिक दांव! Reliance Jio IPO की तारीखों का हुआ आधिकारिक ऐलान, बाजार में आएगा रिकॉर्ड इश्यू​ | 3 लड़कियों को मौत के घाट उतारा… कौन थी देश में मौत की सजा पाने वाली पहली महिला? साहिल-मुस्कान केस से उठा सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या हॉस्टल के खाने में था जहर? खाकर बीमार पड़ी 50 छात्राएं, तीसरे दिन भी हालत नाजुक​

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर स्थित एक हॉस्टल में रह रही 50 छात्राएं मेस का खाना खाकर बीमार पड़ गई हैं. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अगली सुब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन इनमें से काफी छात्राएं वापस अस्पताल पहुंच गई हैं. इन छात्राओं के मुंह से झाग आ […]

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर स्थित एक हॉस्टल में रह रही 50 छात्राएं मेस का खाना खाकर बीमार पड़ गई हैं. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अगली सुब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन इनमें से काफी छात्राएं वापस अस्पताल पहुंच गई हैं. इन छात्राओं के मुंह से झाग आ रहा है और खड़े होते ही इन्हें चक्कर आने लग रहा है. छात्राओं के परिजनों ने खाने में जहर मिलाए जाने की आशंका जाहिर की है.

मामला बीते शनिवार की रात का है. आरोप है कि मुर्शिदाबाद के बहरामपुर स्थित एक सरकारी SC गर्ल्स हॉस्टल में रह रही 60 छात्राओं ने मेस में ही रात का खाना खाया. फिर थोड़ी ही देर बाद इनमें से 50 से अधिक छात्राएं उल्टी करने लगीं. आनन फानन में इन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने इनकी हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया. हालांकि रविवार की दोपहर उनकी हालत में सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई.

दोबारा बिगड़ी सेहत

अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पहुंची इन छात्राओं में से कइयों की हालात दोबारा से खराब हो गई. इसके चलते परिजन उन्हें लेकर फिर अस्पताल पहुंचे. बताया कि इन्हें लगातार चक्कर आ रहा है और मुंह से झाग निकलने जैसे लक्षण दिख रहे हैं. परिजनों ने आशंका जाहिर की कि इनके खाने में कोई नशीली या ज़हरीली चीज़ मिलाई गई थी. इस तरह के आरोप के बाद मामला गरमाने लगा है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हॉस्टल पहुंचकर जांच पड़ताल की है.

रसोइया अरेस्ट

अस्पताल से छुट्टी के बाद कुछ छात्राओं ने खुद थाने पहुंचकर हॉस्टल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है. बहरामपुर थाना पुलिस ने इस शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए हॉस्टल की रसोइया बानी हाज़रा को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अलावा डॉक्टरों की भी मदद ली जा रही है.

रिपोर्ट: गणेश शाहा, मुर्शिदाबाद

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY