Water Quality Check: अगर आपके घर में भी बुजुर्ग और बच्चों में पेट में दर्द होने, बुखार आने जैसी समस्या बनी रहती है, तो कहीं इसकी वजह पीने का पानी तो नहीं है? अगर आप भी सप्लाई वाले नल से आने वाले पानी को साफ देखकर पीते हैं। तो सावधान हो जाइए। क्योंकि जरुरी नहीं है कि, साफ दिखने वाला पानी साफ हो।

बता दें कि, पानी में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और हानिकारक रासायनिक तत्व आंखों से दिखाई नहीं देते। ऐसे में दूषित पानी पीने से पेट संबंधी समस्याओं और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कैसे चेक करें पानी स्वच्छ है या नहीं?
Water Quality Check: क्या पानी का रंग तय करता है शुद्धता?
पीने का पानी सामान्य तौर पर साफ दिखाई देता है। अगर नल से आने वाला पानी पीला, भूरा या धुंधला नजर आए, तो पाइपों में जंग, मिट्टी या दूसरी अशुद्धियां होने की आशंका हो सकती है।
हालांकि, साफ दिखने वाला पानी भी दूषित हो सकता है। इसलिए केवल रंग देखकर पानी को सुरक्षित न मानें।
Water Quality Check: क्या पानी की गंध और स्वाद खतरे का संकेत?
अगर पानी से अचानक बदबू आने लगे या उसके स्वाद में बदलाव महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। पेट्रोल, केमिकल या सीवेज जैसी गंध आने पर पानी का इस्तेमाल पीने और खाना बनाने में न करें। ऐ
सी स्थिति में पानी की सप्लाई, स्टोरेज टैंक और पाइपलाइन की जांच कराएं। अगर आसपास के लोगों को भी ऐसी समस्या हो रही है, तो स्थानीय जल आपूर्ति विभाग को इसकी जानकारी दें।
Water Quality Check: कौनसी वाटर टेस्ट किट इस्तेमाल कर सकते हैं?
पानी की शुरुआती जांच के लिए बाजार में कई तरह की टेस्ट किट उपलब्ध हैं।
कोलीफॉर्म और ईकोलाई टेस्ट किट
इससे पानी में कुछ हानिकारक बैक्टीरिया की मौजूदगी का पता लगाया जा सकता है। जांच का समय किट के निर्देशों पर निर्भर करता है।
क्लोरीन टेस्ट किट
इससे पानी में मौजूद अवशिष्ट क्लोरीन की मात्रा मापी जा सकती है। हालांकि, क्लोरीन की मौजूदगी अकेले पानी के सुरक्षित होने की गारंटी नहीं देती।
टर्बिडिटी टेस्ट
इससे पानी के धुंधलेपन का पता चलता है। पानी में ज्यादा गंदलापन होने पर जांच कराना जरूरी है।
Water Quality Check: क्या TDS मीटर से हो सकती शुद्धता की जांच?
TDS मीटर पानी में घुले कुल ठोस पदार्थों की मात्रा मापता है। इससे पानी में मौजूद लवण और दूसरे घुले पदार्थों का अनुमान मिलता है। लेकिन यह मीटर बैक्टीरिया, वायरस या सभी हानिकारक रसायनों की पहचान नहीं कर सकता। इसलिए केवल TDS की रीडिंग के आधार पर पानी को सुरक्षित न मानें।
Water Quality Check: पानी की लैब जांच कहां करवा सकते हैं?
पानी की गुणवत्ता की सही जानकारी के लिए मान्यता प्राप्त लैब में जांच कराना बेहतर है। भारत सरकार के जल जीवन मिशन से जुड़ी पानी की गुणवत्ता जांच व्यवस्था के तहत आप अपने राज्य और जिले में उपलब्ध जांच केंद्रों की जानकारी आधिकारिक पोर्टल ejalshakti.gov.in/WQMIS पर देख सकते हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें