Viral

Viral Video: बीच सड़क थार का ‘तांडव’, पुलिसवाले ने भागकर बचाई जान, रईसजादे की दबंगई देख कांप उठे लोग!

Prayagraj Thar Stunt Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है. संगम नगरी के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में एक काले रंग की थार ने बीच चौराहे पर वो गदर मचाया कि देखने वालों की रूह कांप गई. में देखा जा सकता है कि एक पुलिसवाले ने थार को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिसकर्मी ने किसी तरह खुद की जान बचाई.

Viral Video: बीच सड़क थार का ‘तांडव’, पुलिसवाले ने भागकर बचाई जान, रईसजादे की दबंगई देख कांप उठे लोग!
Viral Video: बीच सड़क थार का ‘तांडव’, पुलिसवाले ने भागकर बचाई जान, रईसजादे की दबंगई देख कांप उठे लोग!

पुलिस की नाक के नीचे ‘पावर शो’

चौंकाने वाली बात यह है कि ये दबंगई किसी सुनसान सड़क पर नहीं, बल्कि पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई. प्रयागराज के सुभाष चौक पर एक काले रंग की थार आई. इसके बाद ड्राइवर ने फुल स्पीड में गाड़ी को गोल-गोल घुमाना शुरू कर दिया. टायर रगड़ने की आवाज और धुएं के बीच राहगीर सहम गए.

चश्मदीदों के अनुसार, तब ऐसा लग रहा था जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो, पर यह हकीकत थी. लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि तब ट्रैफिक कम था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. इस खौफनाक स्टंट को अंजाम देने के बाद ड्राइवर फरार तो हो गया, लेकिन यह भूल गया कि प्रयागराज पुलिस की नजर हर तरफ है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने फौरन स्टंटबाज को पकड़ने का जाल बिछाया, और सुभाष चौराहे से लेकर म्योर रोड तक के 54 CCTV फुटेज खंगाले गए. फिर क्या था. पुलिस सीधे उस घर तक पहुंच गई, जहां थार छिपाई गई थी. आरोपी की थार सीज कर ली गई है. बताया जा रहा है कि गाड़ी किसी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है. स्टंट के समय उसका बेटा स्टीयरिंग थामे हुए था. लेकिन रईसजादे का शौक अब उसे भारी पड़ रहा है, क्योंकि गाड़ी थाने में खड़ी है और उस पर कानूनी कार्रवाई का डंडा भी चलने वाला है.

वीडियो देख भड़के नेटिजन्स

यह स्टंट वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. X हैंडल @gharkekalesh से शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स काफी भड़के हुए हैं. लोग स्टंटबाज के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply