Viral Video: फिलीपींस से हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ है, जिसे देखकर नेटिजन्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं. सोचिए कि आप समंदर की गहराइयों में गोते लगाते हुए फोटोशूट करा रहे हैं, तभी अचानक दुनिया की सबसे बड़ी मछली आपके पीछे आकर खड़ी हो जाए, तो ऐसी सिचुएशन में आप क्या करेंगे? जाहिर है, आपकी हालत खराब हो जाएगी. कुछ ऐसा ही मौरिन कैलागो (Maurene Calago) नाम की एक महिला के साथ हुआ, और फिर जो हुआ वो आप खुद देख लीजिए.

मौरिन अपना अंडरवाटर फोटोशूट एन्जॉय कर रही थीं. वो कैमरे के सामने पोज दे रही थीं, तभी एक विशाल व्हेल शार्क चुपके से उनके पीछे आ गई. इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, शार्क ने उनकी बांह पर एक हल्का सा धक्का दिया.
आमतौर पर ऐसी सिचुएशन में किसी की भी चीख निकल जाए, लेकिन मौरिन ने जिस तरह से इसे हैंडल किया, उसने इंटरनेट का दिल जीत लिया है. वीडियो में आप देखेंगे कि शार्क के करीब होने के बाद भी वह घबराई नहीं, बल्कि बिना हाथ-पांव मारे धीरे से सतह की ओर तैरना शुरू कर दिया, ताकि शार्क को कोई परेशानी न हो.
जैसे ही फॉक्स न्यूज ने X पर यह वीडियो शेयर किया, नेटिजन्स ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी. एक ने लिखा, व्हेल शार्क कह रही होगी, चल साइड हट मेरी फोटू खराब हो रही है. दूसरे ने कहा, वो बस पूछने आई थी कि आई हो तो खाकर जाना. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये समंदर की ओर से एक जेंटल रिमाइंडर था कि हम उनके घर में मेहमान हैं.
यहां देखिए वीडियो
A woman in the Philippines was left stunned when a giant whale shark quietly swam up behind her and nudged her arm during an underwater photo shoot. pic.twitter.com/RyjNg1tXH0
— wR (@WeReporter) April 20, 2026





