Viral

73 साल की ‘दादी’ ने की पैराग्लाइडिंग, बोलीं- मस्त लग रहा है; देखें ये वायरल वीडियो

73-Year-Old Dadi Paragliding Viral Video: अगर मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो आसमान की ऊंचाइयां भी छोटी पड़ जाती हैं, और इस बात को साबित कर दिखाया है 73 साल की एक दादी ने, जिनके हालिया कारनामे को देखकर हर कोई दंग रह गया है. जिस उम्र में लोग घुटनों में दर्द और मुझसे अब चला नहीं जाता जैसी की बातें करते हैं, उस उम्र में इन दादी अम्मा ने हिमालय की वादियों में पैराग्लाइडिंग कर युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया है.

73 साल की ‘दादी’ ने की पैराग्लाइडिंग, बोलीं- मस्त लग रहा है; देखें ये वायरल वीडियो
73 साल की ‘दादी’ ने की पैराग्लाइडिंग, बोलीं- मस्त लग रहा है; देखें ये वायरल वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बीर बिलिंग की हसीन वादियों में जब पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर अरुण सिंह महिला से उनकी उम्र पूछते हैं, तो वह बड़े गर्व से अपनी एज बताती हैं. आप देखेंगे कि बुजुर्ग महिला के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं, बल्कि एक मासूम मुस्कान और कुछ नया करने का उत्साह है.

बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि वह पहले मसूरी में इस एडवेंचर का आनंद उठा चुकी हैं. उन्होंने अपने नए अनुभव को यूनिक बताया. जब इंस्ट्रक्टर ने हवा में उड़ते समय पूछा कि कैसा लग रहा है, तो उन्होंने झट से जवाब दिया, मस्त लग रहा है.

इंस्टाग्राम पर शेयर होने के कुछ ही घंटों के भीतर इस वीडियो पर लाखों में व्यूज आ चुके हैं. नेटिजन्स दादी के जज्बे को सैल्यूट कर रहे हैं. एक ने कहा, उम्र तो महज एक नंबर है. दूसरे ने कहा, असली इंस्पिरेशन तो यही हैं, हम तो अभी से थक जाते हैं.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply