क्या आप भी अकेले राइड हेलिंग ऐप्स (Ride Hailing Apps) का इस्तेमाल करती हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर गाजियाबाद की एक लड़की की पोस्ट आग की तरह फैल रही है, जिसमें उसने एक रैपिडो बाइक राइडर (Rapido Bike Driver) की शर्मनाक हरकत का खुलासा किया है. मामला उछलने के बाद कंपनी का जवाब भी सामने आया है, जो अब इंटरनेट पर है.

अनुष्का नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि मंजिल पर पहुंचने के कुछ ही देर बार उनके फोन की घंटी बजी. वह अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज देखकर दंग रह गईं. क्योंकि, यह वही रैपिडो राइडर था, जिसने कुछ ही समय पहले उन्हें ड्रॉप किया था.
आपको जानकर हैरानी होगी कि राइडर ने न सिर्फ मैसेज किया, बल्कि ऐसी बातें शुरू कर दीं, जिसे अनुष्का ने बेहद अजीब और डरावना बताया है. बातचीत के वायरल स्क्रीनशॉट में राइडर को अनुष्का से उनकी उम्र और पर्सनल डिटेल पूछते देखा जा सकता है.
प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. लोग सवाल कर रहे हैं कि राइडर के पास पर्सनल नंबर कैसे पहुंचा? क्या इन प्लेटफॉर्म्स पर हमारा डाटा सेफ है? राइड खत्म होने के बाद क्या कंपनियां ड्राइवर्स पर नजर नहीं रखतीं?
रैपिडो ने मांगी माफी, कहा- बख्शेंगे नहीं
मामला तूल पकड़ता देख Rapido ने तुरंत एक्शन लिया, और अनुष्का की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. कंपनी ने कहा, हम इस तरह के अनैतिक व्यवहार के लिए आपसे माफी मांगते हैं. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. साथ ही भरोसा दिलाया कि वे संबंधित राइडर के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई करेंगे. कंपनी ने अनुष्का से राइडर आईडी और मोबाइल नंबर भी मांगा है, ताकि जांच को अंजाम दिया जा सके.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram
(@aanu_shka3)




