Varun Dhawan Vs Bobby Deol: यश की ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने का सबसे बड़ा फायदा वरुण धवन को ही हुआ है. पहले एक्टर की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिर यश अपनी ‘टॉक्सिक’ लेकर 4 जून के लिए आ गए. जिसकी जानकारी जैसे ही डेविड धवन को लगी, तो उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 22 मई कर ली थी. जी हां, वरुण धवन की इस पिक्चर की टक्कर करण जौहर की ‘चांद मेरा दिल’ से होने वाली थी. पर अब वो पुरानी रिलीज डेट पर वापस लौट गए हैं. वरुण धवन ने एक पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को आएगी. पर यहां भी एक बड़ा खतरा है.

दरअसल की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं. वैसे फिल्म के टीजर को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. जिसके बाद डेविड धवन ने रिएक्ट किया कि AI का इस्तेमाल सिर्फ टीजर में हुआ है. फिल्म में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं देगा.
वरुण लेंगे बॉबी देओल से टक्कर
अब वरुण ने नया पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा- ”5 जून को फिल्म थिएटर्स में आएगी. यश और मैडॉक फिल्म्स का शुक्रिया, जिन्होंने हमें अपना कैलेंडर रीसेट करने में मदद की. हमारी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ अब अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी. IPL के बाद रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म होगी.” दरअसल IPL का भी फिल्मों के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है. खासकर वीकेंड पर एक दिन में दो-दो मैच होते हैं, ऐसे में वीकेंड का फिल्मों को कुछ खास फायदा नहीं हो रहा.
वरुण धवन को अपनी फिल्म के लिए पुरानी रिलीज डेट वापस मिल गई है. लेकिन असली मुश्किल बॉबी देओल हैं. दरअसल उनकी ‘बंदर’ भी 5 जून को ही आ रही है. जिसे अनुराग कश्यप ला रहे हैं. और Nikhil Dwivedi ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि बॉबी देओल यहां एकदम अलग अंदाज में दिखाई देंगे. देखना होगा कि यह बॉक्स ऑफिस जंग कौन जीतता है?
View this post on Instagram
खैर, इससे पहले बॉबी देओल और यश का क्लैश हो रहा था, क्योंकि दोनों फिल्म एक दिन के गैप में आ रही थी. लेकिन यश के हटने के बाद अब टक्कर बॉबी देओल वर्सेज वरुण धवन हो गई है. वरुण धवन की डबल लव एंगल वाली कहानी पहले भी फिल्मों में देखने को मिलती रही है. इस बार क्या अलग है, देखना होगा.





