Wednesday, April 29, 2026
Viral

Viral Video: बारात या बॉलीवुड कॉन्सर्ट? New York में भारतीय दूल्हा-दुल्हन ने सिंगिंग से मचाया ऐसा धमाल, देखते रह गए अमेरिकी

Indian Barat In New York City: न्यूयॉर्क (New York) शहर का दिल कहा जाने वाले वाला फिफ्थ एवेन्यू (Iconic Fifth Avenue) उस वक्त पूरी तरह देसी रंग मं रंग गया, जब यहां की सड़कों पर एक भारतीय कपल ने अपनी शादी की भव्य बारात निकाली और उसे किसी लाइव बॉलीवुड कॉन्सर्ट जैसा बना दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जबरदस्त तरीके से हो रहा है, जिसे देखकर अमेरिकी भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए.

Viral Video: बारात या बॉलीवुड कॉन्सर्ट? New York में भारतीय दूल्हा-दुल्हन ने सिंगिंग से मचाया ऐसा धमाल, देखते रह गए अमेरिकी
Viral Video: बारात या बॉलीवुड कॉन्सर्ट? New York में भारतीय दूल्हा-दुल्हन ने सिंगिंग से मचाया ऐसा धमाल, देखते रह गए अमेरिकी

बारात नहीं, ये तो लाइव कॉन्सर्ट था!

आमतौर पर बारात में दूल्हा घोड़ी या कार में बैठकर आता है, और लोग डीजे की धुन पर थिरकते हैं, लेकिन जेनेटिक काउंसलर पंक्ति दोषी और प्रोफेशनल सिंगर होने के साथ ही मेडिकल जर्नलिस्ट डॉ. अविश जैन ने इस परंपरा को नया ट्विस्ट दिया. इस कपल ने माइक थामे एक खुली गाड़ी से अपनी बारात को लीड किया. दूल्हे ने मेन सिंगर की भूमिका निभाई और बॉलीवु़ड के सुपरहिट गानों पर लाइव सिंगिंग की. कुल मिलाकर जब आप यह वायरल क्लिप देखेंगे, तो यही कहेंगे कि बारात नहीं, ये तो लाइव कॉन्सर्ट था. न्यूयॉर्क की फिफ्थ एवेन्यू पर भारतीयों ने ऐसा गर्दा उड़ाया कि ट्रैफिक की रफ्तार थम गई.

बता दें कि न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में फिफ्थ एवेन्यू कोई आम सड़क नहीं, यहां दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स जैसे गुच्ची और कार्टियर के शोरूम हैं. इतने बड़े लेवल पर आयोजन करने के लिए कपल ने महीनों पहले से तैयारी की थी. इस सड़क को बंद करने के लिए नगर निगम के कई परमिट और न्यूयॉर्क पुलिस से कॉर्डिनेट करना पड़ा. कंटेंट क्रिएटर अमरीश पटेल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, जब दूल्हा-दुल्हन ने फिफ्थ एवेन्यू को बंद कर दिया और अपनी ही शादी में लाइव परफॉर्मेंस दी.

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स दो खेमों में बंट गए हैं. कई लोगों ने कपल के कॉन्फिडेंस और इंडियन कल्चर को विदेशी धरती पर इतने गर्व से प्रदर्शित करने की तारीफ की. वहीं कुछ यूजर्स ने इस तरह के आयोजनों से होने वाली असुविधा और शोर-शराबे पर सवाल उठाए. यह पहली बार नहीं है जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर देसी ढोल गूंजे हों. पिछले साल लोअर मैनहट्टन में 400 लोगों की एक बारात ने इस जगह को मिनी इंडिया में बदल दिया था.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply