: रिपोर्ट: आलोक राय, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स तेज हो गई है। राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। भाजपा कार्यकर्ता रणजीत सिंह की ओर से लगवाए गए इस पोस्टर में लिखा है, ‘जो राम को लाए थे, 27 में श्रीकृष्ण को लाएंगे!’ पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में चित्रित किया गया है।

राजनीतिक गलियारों में पोस्टर की चर्चा
Lucknow में SP का नया सियासी दांव, Akhilesh Yadav के साथ भगवान श्रीकृष्ण के होर्डिंग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगा एक नया राजनीतिक पोस्टर खासा चर्चा का विषय बन गया है। इस बड़े होर्डिंग पर एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव… pic.twitter.com/qRy0kL14fI
— Bansal News Official November 5, 2026
पोस्टर के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है। भगवान राम और श्रीकृष्ण के नाम को चुनावी नारे से जोड़ने के बाद इस पोस्टर की चर्चा राजनीतिक गलियारों में शुरू हो गई है। हालांकि, यह भाजपा कार्यकर्ता की ओर से लगाया गया पोस्टर बताया जा रहा है, इसे पार्टी का आधिकारिक चुनावी नारा नहीं कहा जा सकता।
ये भी पढ़ें:
इधर, समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भी श्रीकृष्ण के नाम पर पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें ’27 में कृष्ण आएंगे’ का संदेश दिया गया है। इन पोस्टरों के जरिए सपा नेताओं ने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर विरोध जताया है। इस तरह 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर सियासी पोस्टर वॉर तेज होता दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें: