सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी​ | Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: विशाखापत्तनम में HPCL की रिफाइनरी में भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप​ | Lucknow News: स्कूल आते-जाते छेड़ता था पड़ोसी युवक, तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: विशाखापत्तनम में HPCL की रिफाइनरी में भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप​

: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम की विशाल रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से पहले वहां धमाके जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। रिफाइनरी से उठता धुएं का बड़ा गुबार दूरदूर तक दिखाई दिया। विशाखापत्तनम HPCL रिफाइनरी में लगी भीषण […]

: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम की विशाल रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से पहले वहां धमाके जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। रिफाइनरी से उठता धुएं का बड़ा गुबार दूरदूर तक दिखाई दिया।

विशाखापत्तनम HPCL रिफाइनरी में लगी भीषण आग

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग तेल टैंक के पास लगी, जिससे आसपास के औद्योगिक इलाकों मलकापुरम और श्रीहरिपुरम में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद… pic.twitter.com/sWEpABESOZ

— Bansal News Official November 2, 2026

सल्फर पिच टैंक में लगी आग

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रिफाइनरी के सल्फर पिच टैंक में आग लगी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग इसी हिस्से तक सीमित है और प्लांट के दूसरे जरूरी हिस्सों तक नहीं पहुंची है। इससे बड़े हादसे का खतरा कम हुआ है।

दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं

आग लगने की सूचना मिलते ही की फायर ब्रिगेड टीम और दूसरे दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं

विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त ने बताया कि आग फिलहाल टैंक तक ही है। रिफाइनरी के दूसरे हिस्सों को अभी कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, धुएं को भी फिलहाल खतरनाक नहीं माना गया है। सबसे राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY