बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Kanika Kapoor ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का किया फैसला, सोशल मीडिया पर जारी किया नोट​ | कंगाल पाकिस्तान में भारत से 20,000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, आखिर क्या है वजह​ | दिल्ली के मयूर विहार में सनसनी… स्कूल के अंदर 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद घटना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

कंगाल पाकिस्तान में भारत से 20,000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, आखिर क्या है वजह​

भारत में दिवाली से पहले भले ही सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहल 1:15 बजे तक सोना 2.16% फीसदी बढ़कर 1,42,466 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हैरान करने वाली बात ये है कि एक ओर भारत में सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर […]

भारत में दिवाली से पहले भले ही सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहल 1:15 बजे तक सोना 2.16% फीसदी बढ़कर 1,42,466 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हैरान करने वाली बात ये है कि एक ओर भारत में सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर है, वहीं आर्थिक मोर्चे पर खस्ताहाल माना जाने वाले पाकिस्तान में सोने की कीमतें भारत के मुकाबले काफी कम हैं. सोने की कीमतों में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

पाकिस्तानी रुपए को भारतीय मुद्रा में बदलने पर पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले काफी सस्ता है. उर्दूप्वाइंट गोल्ड रेट्स के मुताबिक, 4 नवंबर 2026 को पाकिस्तान में 24 कैरेट सोने की कीमत 354,770 प्रति ग्राम है. दूसरी ओर भारत में यह कीमत 1,42,466 रुपए प्रति 10 ग्राम है. ऐसे में सवाल उठता है कि भारतीय रुपये में बदलने पर पाकिस्तान में सोने की कीमत कितनी होती है और दोनों देशों के बीच कितना अंतर है? आइए समझते हैं.

भारत के मुकाबले पाकिस्तान में कितना सस्ता है सोना?

अगर भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो पाकिस्तान में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 121569.27 रुपए के बराबर है. वहीं भारत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,42,466 रुपए है. दोनों देशों में सोने की कीमतों की तुलना करें तो 24 कैरेट सोने में करीब 20,897 रुपये प्रति 10 ग्राम का अंतर है. यानी पाकिस्तान में 24 कैरेट सोना भारतीय कीमत के मुकाबले लगभग 15 फीसदी सस्ता है.

पाकिस्तान में भारत से सस्ता क्यों है सोना?

अलगअलग देशों में सोने की कीमतों में अंतर के कई कारण होते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत एक आधार के रूप में काम करती है, लेकिन हर देश में इसकी अंतिम कीमत स्थानीय मुद्रा, आयात शुल्क, टैक्स और बाजार की मांग के हिसाब से बदल जाती है. भारत और पाकिस्तान की मुद्राओं की कीमत में भी काफी अंतर है. इसके अलावा सोने के आयात पर लगने वाला शुल्क, स्थानीय टैक्स, बाजार में सोने की उपलब्धता और अन्य खर्च भी कीमतों को प्रभावित करते हैं.

भारत में सोने के आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है. ये खर्च सोने की बताई गई मूल कीमत में शामिल नहीं होते. इसलिए आभूषण खरीदते समय वास्तविक कीमत और बढ़ जाती है.

Disclaimer: ये दिए गए बाजार भाव और मुद्रा विनिमय दर के आधार पर की गई तुलना है. वास्तविक खरीद कीमत में टैक्स, आयात शुल्क, मेकिंग चार्ज और स्थानीय बाजार के अंतर के कारण बदलाव हो सकता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY