US Flight Ground Stop:अमेरिका में शुक्रवार को अचानक हवाई सेवाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के चलते देशभर में उड़ानों पर रोक November 14, 2026
FAA के फैसले के मुताबिक, जो विमान पहले से हवा में हैं, उन्हें सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी गई है। हालांकि, एयरपोर्ट पर खड़े विमानों को टेकऑफ करने से रोक दिया गया। दूसरे देशों से अमेरिका आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अलगअलग स्थिति के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। FAA ने अगले आदेश तक रोक जारी रहने की बात कही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ानों पर रोक की शुरुआत शिकागो के ओ’हेयर और मिडवे एयरपोर्ट से हुई। यहां कम्युनिकेशन सिस्टम में परेशानी सामने आई थी। बाद में समस्या दूसरे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर तक पहुंच गई। इसके बाद पूरे देश में ग्राउंड स्टॉप लागू करना पड़ा। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी सीन डफी के मुताबिक, अमेरिका के 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में परेशानी आई है। टेक्नीशियन सिस्टम ठीक करने में जुटे हैं।
FAA अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कम्युनिकेशन सिस्टम में आई खराबी का संबंध नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से तो नहीं है। यह सिस्टम एयर ट्रैफिक कंट्रोल को संभावित समस्याओं की पहचान करने और विमानों के रूट बदलने के सुझाव देता है। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल की पुरानी तकनीक बदली जा रही है। इसके तहत पुराने तारों की जगह फाइबर ऑप्टिक केबल और नए रेडियो सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले साल 12.5 अरब डॉलर मंजूर किए गए थे।
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले के बाद सभी विमानों को जमीन पर उतारने का आदेश दिया गया था। इसके बाद 11 जनवरी 2023 को FAA के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आई थी। उस समय पायलटों को सुरक्षा से जुड़ी चेतावनी देने वाला सिस्टम ठप हो गया था और करीब 90 मिनट तक उड़ानें प्रभावित हुई थीं। सितंबर में भी नॉर्थईस्ट अमेरिका में कम्युनिकेशन सिस्टम की खराबी से सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं।
अमेरिका में फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को पूरा रिफंड पाने का अधिकार है। यह नियम उड़ान रद्द होने की वजह चाहे जो भी हो, लागू होता है। फ्लाइट में काफी देरी या बदलाव होने पर यात्री सफर नहीं करने का फैसला लेकर रिफंड मांग सकते हैं। इस परेशानी का असर थैंक्सगिविंग की छुट्टियों से करीब दो हफ्ते पहले हुआ है। एयरलाइंस फॉर अमेरिका के मुताबिक, छुट्टियों के दौरान अमेरिकी एयरलाइंस से हर दिन औसतन 27 लाख यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है।

हवा में मौजूद विमानों को लैंडिंग की अनुमति
शिकागो से शुरू हुई कम्युनिकेशन में खराबी
नए AI सिस्टम की भी हो रही जांच
9/11 और 2023 में भी रोकी गई थीं उड़ानें
फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
विज्ञापन
Viral
728 x 90 Advertisement
US Flight Ground Stop: अमेरिका में एयर इमरजेंसी, कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने पर 8 हजार Flight कैंसिल, 9/11 के बाद दूसरी बार देशभर में रोक
US Flight Ground Stop:अमेरिका में शुक्रवार को अचानक हवाई सेवाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के चलते देशभर में उड़ानों पर रोक November 14, 2026 हवा में मौजूद विमानों को लैंडिंग की अनुमति FAA के फैसले के मुताबिक, जो विमान पहले से हवा में हैं, उन्हें […]
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement