शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​ | कल्याण सिंह के पोतों की शाही सगाई: 100 बीघे में 1.5 लाख लोगों के लिए भोजन, 1000 कुक, महलनुमा 4 पंडाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; 15 राउंड फायरिंग​

Sonipat Crime News: सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह अपने ऑफिस के बाहर कार में बैठकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे. बदमाशों ने उन पर करीब […]

Sonipat Crime News: सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह अपने ऑफिस के बाहर कार में बैठकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे. बदमाशों ने उन पर करीब 14 से 15 राउंड गोलियां चलाईं. वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए. इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें रोहित गोदारा गैंग से जुड़े वीरेंद्र चारण ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.

ऑफिस के बाहर घात लगाकर बैठे थे हमलावर

जानकारी के मुताबिक, बिजेंद्र पहल गोहाना के रोहतक रोड पर अपना प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस चलाते थे. शुक्रवार शाम को वह ऑफिस का काम खत्म करके घर जाने के लिए निकले थे. वह ऑफिस के बाहर अपनी गाड़ी में बैठने ही वाले थे कि तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंच गए. हमलावरों ने बिना कोई मौका दिए उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.

अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई. गोलियां लगने से बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. बताया जा रहा कि उन्हें करीब 14 से 15 गोलियां मारी गईं. हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.

हत्या से पहले की गई थी रेकी

हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले बिजेंद्र की रेकी की थी. उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इसके बाद पूरी योजना बनाकर उस समय हमला किया गया, जब वह ऑफिस से निकलकर घर जाने वाले थे. हत्या के तरीके से आशंका जताई जा रही है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

रोहित गोदारा गैंग के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट

इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है. इसमें खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताने वाले वीरेंद्र चारण ने बिजेंद्र पहल की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पोस्ट में अरविंद गिल्ली राणा का नाम भी लिखा गया है.

2021 की रंजिश का किया गया दावा

सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि बिजेंद्र पहल ने साल 2021 में उनके साथी रामपाल बरोदा पर हमला किया था. पोस्ट के मुताबिक, इस हमले में रामपाल घायल हो गया था. करीब 10 दिन बाद अस्पताल से इलाज करवाकर लौटते समय उस पर दोबारा हमला किया गया, जिसमें उसके हाथपैर तोड़ दिए गए थे.

पोस्ट में लिखा गया है कि बिजेंद्र की हत्या उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए करवाई गई है. इसके साथ ही पोस्ट में गैंग के विरोधियों को भी धमकी दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट वास्तव में गैंग से जुड़ी है या किसी ने फर्जी तरीके से जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY